Talent Hunt Answers 15/06/2018

0
56
  1. किस देश की कंपनी गैज़प्रोम ने लिक्विफाइड नैचुरल गैस (एलएनजी) की पहली खेप भारत भेजी है?
  2. नेपाल
  3. चीन
  4. रूस
  5. जापान

ANSWER – c. रूस

रूसी कंपनी गैज़प्रोम ने लिक्विफाइड नैचुरल गैस (एलएनजी) की पहली खेप भारत भेजी है.

 

  1. हरियाणा सरकार ने राज्य के पुरुष कर्मचारियों को कितने दिन की ‘पैटरनिटी लीव’ (पितृत्व अवकाश) देने का फैसला लिया है?
  2. 20 दिन
  3. 15 दिन
  4. 25 दिन
  5. 30 दिन

ANSWER – b. 15 दिन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा है कि उनकी सरकार ने राज्य के पुरुष कर्मचारियों को 15 दिन की ‘पैटरनिटी लीव’ (पितृत्व अवकाश) देने का फैसला लिया है ताकि वे अपने नवजात बच्चों की देखभाल कर सकें.

 

  1. विश्व पर्यावरण दिवस-2018 का थीम क्या है?
  2. मानव निपटान
  3. बिना विनाश के विकास
  4. शांति के लिए एक पेड़
  5. प्लास्टिक से होने वाले कचरे को समाप्त करना

ANSWER –  d. प्लास्टिक से होने वाले कचरे को समाप्त करना

विश्व  पर्यावरण दिवस 2018 का थीम- ‘बीट प्ला स्टिक पोल्यूंशन’ यानी प्ला स्टिक से होने वाले कचरे को समाप्तप करना थीम के साथ मनाया जा रहा है.

 

  1. दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर ऑफ द ईयर के रूप में किसे नामित किया गया?
  2. जैक कालिस
  3. हाशिम अमला
  4. कगिसो रबाडा
  5. डेल स्टेन

ANSWER – c. कगिसो रबाडा

विश्व के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज कागिसो रबाडा को दक्षिण अफ्रीका का इस साल का बेस्ट क्रिकेटर चुना गया है. यह अवॉर्ड पिछले 12 महीने के प्रदर्शन के आधार पर दिया गए हैं.

 

  1. किस बैंक ने हाल ही में डिजिटल माध्यम से लेनदेन बढ़ने के साथ ही ग्राहकों को इसमें होने वाली धोखाधड़ी के प्रति सतर्क किया है?
  2. भारतीय रिजर्व बैंक
  3. भारतीय स्टेट बैंक
  4. पंजाब नेशनल बैंक
  5. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक

ANSWER – a. भारतीय रिजर्व बैंक

रिजर्व बैंक ने डिजिटल माध्यम से लेनदेन बढ़ने के साथ ही ग्राहकों को इसमें होने वाली धोखाधड़ी के प्रति सतर्क किया है. केंद्रीय बैंक ने देशभर में ‘वित्तीय साक्षरता सप्ताह’ की शुरुआत की है.