Talent Hunt Answers 17/11/2018

0
75

1हाल ही में किस देश ने विश्व का पहला ब्लू बॉण्ड जारी किया है?
सेशेल्स
b.  भारत
c.  इंडोनेशिया
d.  यूएई

ANSWER:  a. सेशेल्स
विवरण: सेशेल्स ने विश्व का पहला ब्लू बॉण्ड जारी किया है जिसका उद्देश्य सामुद्रिक एवं मत्स्य पालन परियोजनाओं को प्रोत्साहन प्रदान करना है.

2. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किस नाम का स्थान बदलकर उसे अयोध्या रखे जाने की घोषणा की गई?
a. फर्रुखाबाद
b. सलीमगढ़
c.  फ़ैजाबाद
d.  बहरामपुर

ANSWER: c. फैज़ाबाद
विवरण: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी अदित्यानाथ ने फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या किए जाने की घोषणा की है. सीएम ने अयोध्या में मेडिकल कॉलेज का नाम राजर्षि दशरथ और एयरपोर्ट का नाम राम के नाम पर करने की घोषणा की.

3. अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा एक वानर प्रजाति के दांत का कितने वर्ष पुराना जीवाश्म खोजने का दावा किया गया है?
a.  1.25 करोड़ वर्ष
b.  1 करोड़ वर्ष
c.  80 लाख वर्ष
d.  50 लाख वर्ष

ANSWER: a. 1.25 करोड़ वर्ष
विवरण: अमेरिकी वैज्ञानिकों को एक वानर प्रजाति के दांत का 1.25 करोड़ साल पुराना जीवाश्म मिला है जिसके मुताबिक यह दुनिया में अब तक की सबसे छोटी वानर प्रजाति हो सकती है. विलुप्त हो चुकी इस ‘सिमिलस मिन्यूटस’ प्रजाति के वानरों का वज़न सिर्फ 3.6 किलोग्राम था.

4. आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीईए) ने ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में कितना प्रतिशत सरकारी हिस्सेदारी बेचने को मंज़ूरी दे दी है?
a.  50%
b.  70%
c.  90%
d.  100%

ANSWER: d. 100%
विवरण: आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीईए) ने ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 100% सरकारी हिस्सेदारी बेचने को मंज़ूरी दे दी है.

5. हाल ही में किस देश ने 01 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच भारत समेत 20 देशों को वीज़ा ऑन अराइवल के शुल्क में छूट देने की घोषणा की है जिससे पर्यटकों को करीब 4,400 रुपये का फायदा होगा?
a.  सिंगापुर
b.  थाईलैंड
c.   चीन
d.  भूटान

ANSWER: b. थाईलैंड
विवरण: थाईलैंड की कैबिनेट ने 1 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच भारत समेत 20 देशों को वीज़ा ऑन अराइवल के शुल्क में छूट देने की घोषणा की है जिससे पर्यटकों को करीब ₹4,400 का फायदा होगा.