Talent Hunt Answers 14/12/2018

0
69

1.ग्लोबल कार्बन परियोजना के अनुसार, विश्व कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कितने प्रतिशत तक बढ़ गया है?
a. 5.7 प्रतिशत
b. 3.3 प्रतिशत
c.  5.0 प्रतिशत
d.  2.7 प्रतिशत

ANSWER: d. 2.7 प्रतिशत

विवरण: ग्लोबल कार्बन परियोजना के अनुसार, विश्व कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन 2.7 प्रतिशत तक बढ़ गया है, कार्बन डाई ऑक्साइड गैस उत्सर्जन के मामले में भारत दुनिया में चौथे पायदान पर है.

 

2.ऑहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के किस प्रोफेसर ने ग्लिंका विश्व मृदा पुरस्कार 2018 को जीता?
a. अंजू श्रीवास्तव
b. रतन लाल
c.  मुशीरुल हसन
d.  जगन लाल

ANSWER: b. रतन लाल

विवरण: ऑहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रतन लाल ने ग्लिंका विश्व मृदा पुरस्कार 2018 को जीता. उन्हें यह पुरस्कार सतत मृदा प्रबंधन में सराहनीय योगदान के लिए दिया है.

 

3.भारत के किस नियंत्रक व महालेखापरीक्षक को संयुक्त राष्ट्र लेखापरीक्षक पैनल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
a.  राजीव महर्षि
b.  मुकेश महर्षि
c.  राहुल सचदेवा
d.  अनिल प्रकाश

ANSWER: a. राजीव महर्षि

विवरण: भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) राजीव महर्षि संयुक्तराष्ट्र की आडिटर समिति के उपाध्यक्ष चुने गये हैं. कैग ने यह जानकारी दी. संयुक्तराष्ट्र की अंकेक्षकों (आडिटरर्स) की समिति में संयुक्तराष्ट्र और उसकी एजेंसियों के बही खातों का आडिट करने वाले बाहरी आडिटर रखे जाते हैं.

 

4.हाल ही में हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड ने कितने किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरने वाले लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर का विकास किया?
a. 5 किलोमीटर
b. 4 किलोमीटर
c. 6 किलोमीटर
d.  2 किलोमीटर

ANSWER: c. 6 किलोमीटर

विवरण: हाल ही में हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड ने 6 किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरने वाले लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर का विकास किया, इस हेलीकाप्टर का विकास कर्नाटक के बंगलुरु में किया गया है.

 

5.भारतीय रिज़र्व बैंक का नया गवर्नर किसे नियुक्त किया गया है?
a.  उर्जित पटेल
b.  शक्तिकांत दास
c.  रघुराम राजन
d.  डी॰ सुब्बाराव

ANSWER: b. शक्तिकांत दास

विवरण: शक्तिकांत दास ने 11 दिसम्बर 2018 को भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के 25वें गवर्नर के रूप में पदभार ग्रहण किया. उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा. उन्हें उर्जित पटेल के स्थान पर नियुक्त किया गया गया है.