TALENT HUNT ANSWERS 18/04/2019

0
53

 

  1. किस देश ने 15 अप्रैल 2019 को ओडिशा तट से स्वदेश निर्मित सबसोनिक क्रूज़ मिसाइल निर्भयका सफल परीक्षण किया?
    a.    भारत
    b.    नेपाल
    c.    चीन
    d.    रूस

ANSWER: a. भारत
विवरण: भारत ने 15 अप्रैल 2019 को ओडिशा तट से स्वदेश निर्मित सब-सोनिक क्रूज़ मिसाइल ‘निर्भय’ का सफल परीक्षण किया. हर तरह के मौसम में इस्तेमाल होने वाली यह मिसाइल 1000 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य भेद सकती है.

2. किस भाषा के कवि के. सिवा रेड्डी को प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान 2018 के लिए चुना गया है?
a.    हिन्दी
b.    अवध
c.    तेलुगु
d.    उर्दू

ANSWER: c. तेलुगु
विवरण: तेलुगू के प्रख्यात कवि डॉ के. शिवा रेड्डी को 28 वां सरस्वती सम्मान दिए जाने की घोषणा की गयी है. आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले के एक किसान परिवार में 1943 में जन्मे रेड्डी गत 45 साल से साहित्य में सक्रिय हैं.

3. भारत और किस देश के बीच बीमा संबंधों को बढ़ावा देने हेतु फ्रीडम ऑफ सिटी ऑफ लंदनसे एलिस जी वैद्यन को सम्मानित किया गया?
a.    चीन
b.    रूस
c.    जापान
d.    यूके

ANSWER: d. यूके
विवरण: जनरल इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया की चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर ऐलिस जी. वैद्यन को ‘फ्रीडम ऑफ़ द सिटी ऑफ़ लन्दन’ पुरस्कार प्रदान किया गया है. उन्हें यह सम्मान भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच संबंधों को मज़बूत बनाने के लिए दिया गया है.

4. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) जनसंख्या कोष की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2010 से किस साल के बीच भारत की जनसंख्या 1.2 की औसत वार्षिक दर से बढ़कर 1.36 अरब हो गई है?
a.    2019
b.    2011
c.    2012
d.    2015

ANSWER: a. 2019
विवरण: संयुक्त राष्ट्र (यूएन) जनसंख्या कोष की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2010 से साल 2019 के बीच भारत की जनसंख्या 1.2 की औसत वार्षिक दर से बढ़कर 1.36 अरब हो गई है, जो चीन की वार्षिक वृद्धि दर के मुकाबले दोगुनी से ज्यादा है.

5. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने किस देश में अगले महीने होने वाले आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है?
a.    इंग्लैंड
b.    चीन
c.    रूस
d.    पाकिस्तान

ANSWER: a. इंग्लैंड
विवरण: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड में अगले महीने होने वाले आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है.