TALENT HUNT ANSWERS 20/04/19

0
37

1. टाइम पत्रिका द्वारा हाल ही में जारी की गई 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में किस भारतीय उद्योगपति का नाम शामिल है?
 मुकेश अंबानी
b.    रतन टाटा
c.    आनंद महिंद्रा
d.    अज़ीम प्रेमजी

ANSWER: a. मुकेश अंबानी
विवरण: रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी को टाइम पत्रिका ने 100 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया है. भारत में एलजीबीटीक्यू अधिकारों की कानूनी लड़ाई की अगुवाई करने वाली अरुंधति काटजू और मेनका गुरुस्वामी को भी इस सूची में शामिल किया गया है.

2. भारतवियतनाम के मध्य संपन्न हुए दूसरे नौसेनिक युद्धाभ्यास में भारत के किस समुद्री जहाज को शामिल किया गया था?
a.    आईएनएस विक्रमादित्य
b.    आईएनएस प्रतिभा
c.    आईएनएस कोलकाता
d.    आईएनएस विराट

ANSWER: c. आईएनएस कोलकाता
विवरण: भारत और वियतनाम के बीच बढ़ते समुद्री जुड़ाव की पृष्ठभूमि में, भारतीय नौसेना ने 13 से 16 अप्रैल, 2019 को कैम रण खाड़ी, वियतनाम में भारतीय नौसेना और वियतनाम पीपुल्स नेवी के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास का दूसरा संस्करण आयोजित किया. इसमें भारत की ओर से आईएनएस कोलकाता ने भाग लिया.

3. नासा के किस मिशन द्वारा पता लगाया गया कि शनि ग्रह के चांद टाइटन पर मीथेन की गहरी झीलें भी मौजूद हैं?
a.    कैसिनी
b.    केप्लर
c.    होबिट
d.    डिस्कवरी

ANSWER: a. कैसिनी
विवरण: शनि के सबसे बड़े चांद टाइटन पर मीथेन की 100 मीटर से ज्यादा गहरी और छोटी झीलें हैं. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के कैसिनी अंतरिक्ष यान से जुटाए गए डाटा की मदद से वैज्ञानिकों ने यह जानकारी जुटाई है.

4. निम्नलिखित में से किस स्थान पर यमुना को दूषित करने वाली 46 औद्योगिक इकाइयों सहित 378 को नोटिस दिया गया है?
a.    रोहतक
b.    वाराणसी
c.    गुरुग्राम
d.    आगरा

ANSWER: c. गुरुग्राम
विवरण: गुरुग्राम की 46 इकाई सहित राज्य के 378 औद्योगिक इकाइयों को यमुना नदी में दूषित पानी छोड़कर उसे प्रदूषित करने के लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) ने बंद करने का नोटिस भेजा है. दरअसल, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एचएसपीसीबी को इसके लिए निर्देश दिया था.

5.  हाल ही में किस स्थान पर Resilient Cities Asia-Pacific congress नामक सम्मेलन का आयोजन किया गया?
a.    माले
b.    नई दिल्ली
c.    दुबई
d.    हांगकांग

ANSWER:  b. नई दिल्ली
विवरण: Resilient Cities Asia-Pacific congress का आयोजन नई दिल्ली में किया गया था. इसका उद्देश्य एशिया-पसिफ़िक क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देना था. इस कार्यक्रम को दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा होस्ट किया गया था.