Talent Hunt Answers 20/10/2018

0
69

1. भारत ने इंडोनेशिया में हुए 2018 एशियन पैरा गेम्स में कितने पदक जीतकर टूर्नामेंट इतिहास में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है?
a. 72
b. 50
c. 25
d. 30

ANSWER: a. 72
विवरण: भारत ने इंडोनेशिया में हुए 2018 एशियन पैरा गेम्स में 72 पदक जीतकर टूर्नामेंट इतिहास में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. इस बार भारत ने 15 स्वर्ण, 24 रजत और 33 कांस्य पदक अपने नाम किए.
 
2. जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों को कितने लाख रुपये का मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर मुहैया कराने का निर्णय लिया है?
a. 10 लाख रुपये
b. 15 लाख रुपये
c. 25 लाख रुपये
d. 5 लाख रुपये

ANSWER: d. 5 लाख रुपये
विवरण: जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों को 5 लाख रुपये का मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर मुहैया कराने का निर्णय लिया है. बोर्ड के मुताबिक, 5 वर्ष और अधिक उम्र के लोगों को 5 लाख रुपये और उससे कम उम्र के बच्चों को 3 लाख रुपये का बीमा दिया जाएगा जिसका खर्च बोर्ड उठाएगा.

3. कैबिनेट नियुक्ति समिति ने निम्न में से किसे वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद का महानिदेशक नियुक्त किया है?
a. गिरीश साहनी
b. डॉ. शेखर मंडे
c. तेज पी. सिंह
d. प्रेम चंद पाण्डेय

ANSWER: b. डॉ. शेखर मंडे
विवरण: कैबिनेट नियुक्ति समिति ने डॉ. शेखर मंडे को वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद का महानिदेशक नियुक्त किया हैं. वे गिरीश साहनी को जगह लेंगे, गिरीश साहनी अगस्त 2018 में सेवानिवृत्त हुए थे.
 
4. निम्न में से किस देश ने हाल ही में सुल्तान ऑफ जोहर कप 2018 जीता है?
a. ब्रिटेन
b. भारत
c. नेपाल
d. चीन

ANSWER: a. ब्रिटेन
विवरण: भारतीय जूनियर पुरुष टीम को सुल्तान जोहोर कप अंडर-18 हॉकी टूर्नमेंट के फाइनल में ब्रिटेन ने 3-2 से हरा दिया.

5. भारत के युवा शटलर लक्ष्य सेन ने युवा ओलिंपिक खेल 2018 में बैडमिंटन में कौन सा पदक जीता?
a. रजत पदक
b. कांस्य पदक
c. स्वर्ण पदक
d. इनमें से कोई नहीं

ANSWER: a. रजत पदक
विवरण: भारत के युवा शटलर लक्ष्य सेन ने युवा ओलिंपिक खेल 2018 में बैडमिंटन में रजत पदक जीता. उन्होंने ने यह पदक पुरुषों के एकल वर्ग में जीता. लक्ष्य सेन फाइनल में चीनी खिलाड़ी शिफेंग ली से 15-21, 19-21 से हार गये.