Talent Hunt Answers 21/11/2018

0
66
  1. हाल ही में किस यूरोपीय देश में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर हुए प्रदर्शन में 500 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं?
    a. फ्रांस
    b. जर्मनी
    c. इटली
    d. चेक रिपब्लिक

Answer: a. फ्रांस
विवरण: फ्रांस के गृह मंत्री क्रिस्टोफे केस्टनर ने कहा है कि देश में पेट्रोल, डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में 500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

2. हाल ही में निसान ऑटो कम्पनी के चेयरमैन को अपनी आय छिपाने तथा उसका निजी लाभ के लिए उपयोग करने के चलते गिरफ्तार कर लिया गया है, उनका क्या नाम है?
a. डेविड मैकरून
b. जॉर्ज ब्रावो
c. निक एंडरसन
d. कार्लोस घोस

Answer:  d. कार्लोस घोस
विवरण: ऑटो कंपनी निसान मोटर के चेयरमैन कार्लोस घोस को हाल ही में गिरफ्तार किया गया. घोस पर भ्रष्टाचार तथा कम्पनी की कमाई को अपने निजी हित में उपयोग करने का आरोप है.

  1. निम्नलिखित में से किस टेनिस खिलाड़ी ने एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल 2018 अपने नाम किया?
    a. एंडी मरे
    b. अलेक्जेंडर ज़ेवरव
    c. रोजर फेडरर
    d. नोवाक जोकोविच

Answer:  b. अलेक्जेंडर ज़ेवरव
विवरण: लंदन में आयोजित एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल का ख़िताब अलेक्जेंडर ज़ेवरव ने जीत लिया है. अलेक्जेंडर ज़ेवरव ने विश्व नंबर एक नोवाक जोकोविच को सीधे सेट में हराया.

4. हाल ही में किस कार्गो अन्तरिक्षयान द्वारा अंतरराष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन पर आइसक्रीम और फ्रूट्स सहित 3,350 किलोग्राम सामान पहुंचाया गया?
a. जुपिटर-390
b. डोजियर
c. सिग्नस
d. अल्फा

Answer: c. सिग्नस
विवरण: एरोस्पेस ऐंड डिफेंस कंपनी  नॉर्थरॉप ग्रूमैन  का सिग्नस कार्गो अंतरिक्षयान आइसक्रीम, ताज़े फल, मेडिकल ज़रूरतें और स्पेस सूट समेत 3,350  किग्रा सामान लकर अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंचा.

5. हाल ही में आरबीआई द्वारा किस अध्ययन के लिए विशेषज्ञ समिति बनाने का निर्णय लिया गया है?
a. इकॉनोमिक कैपिटल फ्रेमवर्क
b. एनपीए बैंक
c. मनी यूटिलिटी इक्विपमेंट्स
d. इकॉनोमिक स्लोडाउन

Answer: a. इकॉनोमिक कैपिटल फ्रेमवर्क
विवरण: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केन्द्रीय निदेशक मंडल की केंद्र सरकार के साथ बैठक में केन्द्रीय बैंक के इकॉनोमिक कैपिटल फ्रेमवर्क के अध्ययन के लिए विशेषज्ञ समिति बनाने का निर्णय लिया गया है.