Talent Hunt Answers 22/10/2018

0
63

1. भारत के प्रधानमंत्रियों पर एक संग्रहालय के निर्माण हेतु निम्नलिखित में से किस राज्य में आधारशिला रखी गई?
a. नई दिल्ली
b. गोवा
c. महाराष्ट्र
d. गुजरात

ANSWER: a. नई दिल्ली
विवरण: भारत के प्रधानमंत्रियों पर एक संग्रहालय दिल्ली में स्थापित किया जाएगा. केन्द्रीय संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा और आवास और शहरी मामलों के मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने तीन मूर्ति एस्टेट पर प्रस्तावित संग्रहालय की आधारशिला रखी.

2. माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a. जेम्स पीटरसन
b. डेविड एशमैन
c. पॉल एलेन
d. चर्चिल ड्यूक

ANSWER: c. पॉल एलेन
विवरण: माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक पॉल एलन का 15 अक्टूबर 2018 को निधन हो गया. वे 65 वर्ष के थे. वे कैंसर से पीड़ित थे.

3. हाल ही में किस सरकारी संस्था ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम को एक वेबसाइट समर्पित की है?
a. इसरो
b. डीआरडीओ
c. स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया
d. भारत पेट्रोलियम

ANSWER: b. डीआरडीओ
विवरण: डीआरडीओ ने ‘द कलाम विजन- डेयर टू ड्रीम’ विषय पर डीआरडीओ की समर्पित वेबसाइट लॉन्च की.

4. हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर क्या रखने की घोषणा की है?
a. प्रयागराज
b. संगमपुरी
c. देवालय
d. देवघाट

ANSWER: a. प्रयागराज
विवरण: उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है.

5. हाल ही में किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में विदेशी पर्यटकों के जाने पर प्रतिबन्ध समाप्त कर दिया गया है?
a. पुडुचेरी
b. गोवा
c. सिक्किम
d. अंडमान निकोबार द्वीप समूह

ANSWER: d. अंडमान निकोबार द्वीप समूह
विवरण: विदेशी पर्यटक अब बिना किसी बाधा के अंडमान निकोबार द्वीप समूह जा सकते हैं. गृह मंत्रालय ने अपने पिछले आदेश में संशोधन कर लिया है.

SHARE
Previous articleMOCK TEST 164
Next articleVocab Of The Day