Talent Hunt Answers 22/12/2018

0
95

1.निम्नलिखित में से किसे हाल ही में अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है?
a.  हर्षवर्धन श्रृंगला
b.  चंद्रशेखर प्रसाद
c.  अरविन्द घोष
d.  देवेन्द्र मलिक

ANSWER a. हर्षवर्धन श्रृंगला
विवरण: हर्षवर्धन श्रृंगला को अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया. श्रृंगला भारतीय विदेश सेवा के 1984 बैच के अधिकारी हैं. वह नवतेज सरना का स्थान लेने जा रहे हैं.

2. निम्नलिखित में से किस दिन प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस मनाया जाता है?
a. 19 दिसंबर
b. 20 दिसंबर
c. 21 दिसंबर
d. 22 दिसंबर

ANSWER  b. 20 दिसंबर
विवरण: प्रतिवर्ष 20 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 दिसम्बर, 2005 को 60/209 प्रस्ताव पारित किया था.

3. केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने निम्नलिखित में से किसे सीबीआई का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है?
a.  आर. वेंकटेश्वर
b.  एम.एम. पल्लवराजू
c.  एम. नागेश्वर राव
d.  जतिन दास गुप्ता

ANSWER:  c. एम. नागेश्वर राव
विवरण: कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने एम. नागेश्वर राव को सीबीआई का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया, वर्तमान में वे सीबीआई में अंतरिम मुखिया के रूप में कार्यरत थे

 

4.निम्नलिखित में से किस वैश्विक संस्था द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 137 देशों की सूची में भारत भरोसेमंद बिजली आपूर्ति के लिए 80वें स्थान पर है?
a.  संयुक्त राष्ट्र
b.  विश्व स्वास्थ्य संगठन
c.   विश्व बैंक
d.  आईएलओ

ANSWER c. विश्व बैंक
विवरण: विश्व बैंक द्वारा जारी रिपोर्ट “इन द डार्क: हाऊ मच डू पावर सेक्टर डिस्टॉर्शन्स कॉस्ट साऊथ एशिया” के अनुसार 137 देशों की सूची में भारत भरोसेमंद बिजली आपूर्ति के लिए 80वें स्थान पर है.

5. भारतीय वायुसेना की सहायता के लिए इसरो द्वारा हाल ही में कौन सा उपग्रह प्रक्षेपित किया गया है?
a.  GSAT-7A
b.  GSAT-11A
c.  GSAT-18B
d.  GSAT-P2
ANSWER a. GSAT-7A
विवरण: इसरो के संचार उपग्रह GSAT-7A का प्रक्षेपण 19 दिसंबर 2018 को श्रीहरिकोटा के स्पेसपोर्ट से किया गया. यह केयू-बैंड के उपयोगकर्ताओं को संचार क्षमताएं मुहैया कराने के साथ-साथ वायुसेना के लिए भी उपयोगी उपग्रह है.