TALENT HUNT ANSWERS 22/5/2019

0
103
  1. नासा ने हाल ही में ब्रह्मांड के किस दूरस्थ स्थान पर पानी के साक्ष्य मिलने की जानकारी जारी की है?
    a.    वेबर गैलेक्सी
    b.    जायंट ग्रेशिया
    c.    अल्टिमा थुले
    d.    वायर ग्रोस

ANSWER: c. अल्टिमा थुले
विवरण: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा को अल्टिमा थुले की सतह पर मेथनॉल, पानी की जमी बर्फ, और कार्बनिक अणुओं के एक अद्वितीय मिश्रण का सबूत मिला है. यह मानव जाति द्वारा खोजी गई अब तक की सबसे दूरस्थ दुनिया है.

2. भारत के किस राज्य ने पहली बार अपतटीय रुपया अंतर्राष्ट्रीय बॉण्ड बाज़ार में मसाला बॉण्ड जारी किये हैं?
a.    पश्चिम बंगाल
b.    महाराष्ट्र
c.    सिक्किम
d.    केरल

ANSWER: d. केरल
विवरण: हाल ही में केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड ने लंदन स्टॉक एक्सचेंज में 2,150 करोड़ रुपए का मसाला बॉण्ड जारी किया है. मसाला बॉण्ड जारी करने के पश्चात् ‘केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड’ भारत का पहला उप-संप्रभु इकाई बन गया जिसने अपतटीय रुपया अंतर्राष्ट्रीय बॉण्ड बाज़ार में मसाला बॉण्ड जारी किये हैं.

3. अमेरिकी नौसेना प्रमुख का क्या नाम है जो हाल ही में भारत में तीन दिन की अधिकारिक यात्रा पर भारत आये थे?
a.    पॉल नील्सन
b.    डेविड रायटर
c.    जॉन रिचर्डसन
d.    एंड्रयू स्टॉक्स

ANSWER: c. जॉन रिचर्डसन
विवरण: अमेरिकी नौसेना प्रमुख एडमिरल जॉन रिचर्डसन हाल ही में तीन दिन की भारत यात्रा पर आए. उनकी भारत यात्रा का प्रमुख उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा दृष्टिकोण वाली दोनों नौसेनाओं के बीच संबंध को मज़बूत बनाना था.

4. निम्नलिखित में से किसे आर्म्ड फोर्सेज़ स्पेशल ऑपरेशंस डिवीज़न का पहला मुखिया नियुक्त किया गया है?
a.    मेजर जनरल ए.के. ढींगरा
b.    मेजर जनरल आर.के. त्यागी
c.    मेजर जनरल पी.के. अवस्थी
d.    मेजर जनरल सुंदर भरोच

ANSWER: a. मेजर जनरल ए.के. ढींगरा
विवरण: मेजर जनरल ए.के. ढींगरा को आर्म्ड फोर्सेज़ स्पेशल ऑपरेशंस डिवीज़न का पहला मुखिया नियुक्त किया गया है.इस त्रि-सेना के गठन में सेना की पैराशूट रेजिमेंट, नौसेना की मार्कोस और वायुसेना के गरुड़ कमांडो बल के विशेष कमांडो शामिल होंगे.

5. उपराष्ट्रपति एम. वैंकैया नायडू ने भारत में किस प्रजाति की गाय को संरक्षण दिए जाने के लिए कहा है?
a.    ओंगोल
b.    रूहेड
c.    संबाती
d.    अंचिता

ANSWER: a. ओंगोल
विवरण: भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ओंगोल नस्ल की गाय के संरक्षण का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि यह नस्ल पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रही है और हमें इसे बचाने की जरूरत है.