Talent Hunt Answers 23/10/2018

0
95

1. निम्नलिखित में से किस लेखक/लेखिका ने मैन बुकर पुरस्कार 2018 जीता है?
a. जॉर्ज वूबलसन
b. एना बर्न्स
c. एनी मैकग्रा
d. जॉन कीथ

ANSWER:  b. एना बर्न्स
विवरण: नॉर्दर्न आयरलैंड की लेखिका एना बर्न्स ने मैन बुकर पुरस्कार 2018 जीता. एना बर्न्स को उपन्यास “मिल्कमैन” के लिए मैन बुकर पुरस्कार दिया गया.

2. भारत में प्रत्येक वर्ष किस दिन महिला किसान दिवस मनाया जाता है?
a. 12 अक्टूबर
b. 13 अक्टूबर
c. 14 अक्टूबर
d. 15 अक्टूबर

ANSWER: d. 15 अक्टूबर
विवरण: भारत में प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य कृषि तथा सम्बंधित क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि करना है.

3. पुरुष हॉकी विश्व कप 2018 के लिए निम्नलिखित में से किसे शुभंकर बनाया गया है?
a. नीलगाय
b. बंगाल टाइगर
c. ओल्ली कछुआ
d. अरबी घोड़ा

ANSWER: c. ओल्ली कछुआ
विवरण: पुरुष हॉकी विश्व कप 2018 के के लिए ओल्ली नामक कछुए को शुभंकर बनाया गया है. इसका उद्देश्य ओलिव रिडले कछुए के संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाना है.

4. निम्नलिखित में से किसे राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
a. प्रियंक कानूनगो
b. आशुतोष मिश्रा
c. मनीष त्रिपाठी
d. देवेन्द्र जैन

ANSWER: a. प्रियंक कानूनगो
विवरण: प्रियंक कानूनगो को राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उन्हें 3 वर्ष के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है.

5. निम्नलिखित में से किसे इंडिया सोशल इंटरप्रेन्योर ऑफ़ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
a. नीरजा चौपाटी
b. प्रेमा गोपालन
c. अमृता नंदा
d. प्रियंका पाहुजा

ANSWER: b. प्रेमा गोपालन
विवरण: स्वयं शिक्षण प्रयोग की संस्थापक प्रेमा गोपालन को इंडिया सोशल इंटरप्रेन्योर ऑफ़ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया.