Talent Hunt Answers 24/02/2019

0
38

1.उच्चतम न्यायालय ने हाल ही में किसे बीसीसीआई का लोकपाल नियुक्त किया है?
a.एच के बंसल
b. रवि शास्त्री
c. अनुराग मिश्रा
d. डी के जैन

ANSWER:-  d. डी के जैन
विवरण: उच्चतम न्यायालय ने शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश डी के जैन को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड का प्रथम लोकपाल नियुक्त किया. न्यायमूर्ति एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति ए एम सप्रे की पीठ द्वारा यह घोषणा की गई है.

2. हाल ही में विश्व बैंक ने किस भारतीय बैंक के साथ मिलकर ग्रामीण महिला उद्यमियों को ऋण प्रदान करने हेतु सामाजिक प्रभाव बॉण्ड शुरू करने की घोषणा की है?
a. यूनियन बैंक
b. ग्रामीण बैंक
c.  लघु उद्योग विकास बैंक
d.  केनरा बैंक

ANSWER:-  c. लघु उद्योग विकास बैंक
विवरण: हाल ही में विश्व बैंक, लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी)  और संयुक्त राष्ट्र की महिला विशेष संस्था यूएन वुमन ने वित्तीय प्रबंधन फर्मों और प्रमुख कॉरपोरेट्स के साथ मिलकर ग्रामीण महिला उद्यमियों को ऋण प्रदान करने हेतु सामाजिक प्रभाव बॉण्ड शुरू करने की घोषणा की है.

3. मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने के लिए तथा देश में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाल ही में किस सरकारी अभियान की शुरुआत की है?
a. ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड
b. मिशन टेक्निकल एजुकेशन
c. ऑपरेशन करेक्टिव एजुकेशन
d. टेक शिक्षा मिशन

ANSWER:- a. ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड
विवरण: मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने के लिए देश में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड की शुरूआत की है.

4. सरकार ने हाल ही में 12 बैंकों के रिकैपिटलाइजेशन के लिए 48,239 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं. इसमें किस बैंक के लिए सबसे अधिक राशि मंजूर की गई है?
a. पंजाब नेशनल बैंक
b. कॉरपोरेशन बैंक
c.  इलाहाबाद बैंक
d.  यूनियन बैंक

ANSWER:- b. कॉरपोरेशन बैंक
विवरण: केंद्र सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक की निगरानी में चल रहे प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन (पीसीए) के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले बैंक, कॉरपोरेशन बैंक में सबसे ज्यादा 9,086 करोड़ रुपये लगाएगी.

5. केंद्र सरकार ने रूफटॉप सोलर परियोजना से किस वर्ष तक 40 हज़ार मेगावाट की संचयी क्षमता हासिल करने के लिए रूफटॉप सोलर कार्यक्रम के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी है?
a. वर्ष 2020
b. वर्ष 2021
c. वर्ष 2022
d. वर्ष 2023

ANSWER:- c. वर्ष 2022
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति ने वर्ष 2022 तक रूफटॉप सोलर (आरटीएस) परियोजनाओं से 40,000 मेगावाट की संचयी क्षमता हासिल करने के लिए ग्रिड से जुड़े रूफटॉप सोलर कार्यक्रम के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी है.