TALENT HUNT ANSWERS 24/12/2019

0
109

1.हाल ही में किस देश ने महात्मा गांधी के आदर्शों को शाश्वत बनाए रखने के लिए गांधी नागरिकता शिक्षा पुरस्कार आरंभ करने की घोषणा की?
a. रूस
b. पुर्तगाल
c. ब्राज़ील
d. कनाडा

ANSWER: b. पुर्तगाल
भारत की यात्रा पर आये पुर्तगाल के प्रधानमंत्री अंतोनियो कोस्टा ने महात्मा गांधी के आदर्शों को शाश्वत बनाए रखने के लिए उनके विचारों और उद्धरणों से प्रेरित गांधी नागरिकता शिक्षा पुरस्कार आरंभ करने की घोषणा की है. यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष प्रदान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पहले वर्ष का पुरस्कार पशु कल्याण के लिए समर्पित होगा.

2. फ़ोर्ब्स इंडिया द्वारा वर्ष 2019 के लिए जारी टॉप-100 भारतीय सेलेब्रिटीज़ की सूची में किसे पहला स्थान मिला है?
a. अक्षय कुमार
b. सलमान खान
c. रणवीर सिंह
d. विराट कोहली

ANSWER: d. विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली फोर्ब्स इंडिया द्वारा जारी सबसे अधिक कमाई करने वाले टॉप-100 सिलेब्रिटीज की सूची में पहले स्थान पर हैं. वर्ष 2019 की सूची में कोहली 252.72 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सलमान को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. इस सूची में दूसरे स्थान पर अक्षय कुमार और तीसरे स्थान पर सलमान खान हैं. आलिया भट्ट ने टॉप 10 में स्थान बनाते हुए 8वां स्थान हासिल किया जबकि दीपिका पादुकोण 10वें स्थान पर हैं.

3. DRDO द्वारा हाल ही में किस आर्टिलरी मिसाइल सिस्टम का ओडिशा के चांदीपुर रेंज से सफल परिक्षण किया गया?
a. पिनाका मार्क-2
b. पावर-2
c. आयुध-1
d. धनुष मार्क-3

ANSWER: a. पिनाका मार्क-2
रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) ने हाल ही में आर्टिलरी मिसाइल सिस्टम पिनाका मार्क-2 का सफल परीक्षण किया. यह सिस्टम महज 44 सेकंड में 12 रॉकेट दागने में सक्षम है. मिसाइल सिस्टम को DRDO की प्रयोगशालाओं में पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से विकसित किया गया है. पिनाका मार्क-2 को नेवीगेशन, कंट्रोल और गाइडेंस सिस्टम से जोड़कर मिसाइल के तौर विकसित किया गया है.

4. निम्नलिखित में से किस दिन अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस मनाया जाता है?
a. 18 दिसंबर
b. 19 दिसंबर
c. 20 दिसंबर
d. 21 दिसंबर

ANSWER: c. 20 दिसंबर
संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 20 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस मनाया जाता है. इस दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 दिसम्बर, 2005 को एक प्रस्ताव पारित किया था. इस दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य विविधता में एकता के सम्मान को बनाए रखना है. इस दिन गरीब और अमीर के बीच की खाई को कम करने के लिए भी मनाया जाता है.

5. भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल द्वारा हाल ही में किस नाम से बड़े पैमाने पर एंटी-हाईजैकिंग अभ्यास किया गया?
a. जलमग्न
b. अपहरण
c. देवदूत
d. अम्बरीश

ANSWER: b. अपहरण
‘अपहरण’ नामक नौसैना युद्धाभ्यास में कोचीन पोर्ट ट्रस्ट, भारतीय नौसेना और भारतीय तट रक्षक के 12 जहाजों तथा हेलीकॉप्टरों ने भाग लिया. यह पहली बार है जब भारत में बड़े पैमाने पर और कोचीन बंदरगाह में एक अपहरण-विरोधी अभ्यास किया गया. इस अभ्यास द्वारा भारतीय सेना के विभिन्न बलों की समुद्री कारवाई की स्थिति में तैयारी का जायजा लिया गया. साथ ही, अपहरण की स्थिति में विभिन्न तरीकों और तकनीकों का अभ्यास किया गया.