Talent Hunt Answers 25/01/2018

0
36

1.यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट के अनुसार सबसे ताकतवर 25 देशों की सूची में पहले स्थान पर कौन सा देश है?
a.    अमेरिका
b.    रूस
c.    चीन
d.    भारत

ANSWER: a. अमेरिका
विवरण: यूएस न्यूज ऐंड वर्ल्ड रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका पहले, रूस दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर है.

2. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति का क्या नाम है जो हाल ही में भारत के दौरे पर आये हैं?
a.    उन मे किन
b.    ताओ शेन
c.    मून जे इन
d.    ली मिंग हान

ANSWER:  c. मून जे इन
विवरण: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन भारत की पहली राजकीय यात्रा पर पहुंचे. इस दौरान वह कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति तथा व्यापार एवं रक्षा सहयोग बढ़ाने के तौर तरीके जैसे अहम मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे.

3. ब्रेक्सिट सेक्रेटरी का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में पद से इस्तीफ़ा दे दिया है?
a.    डेविड डेविस
b.    एलंसे फ़र्नांडो
c.    पीटर जोविस
d.    बेन्सिन अपहिल

ANSWER:  a. डेविड डेविस
विवरण: ब्रिटेन के ब्रेग्जिट मामलों के मंत्री डेविड डेविस ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

4.निम्नलिखित में से किसे हाल ही में आईसीडब्ल्यूए का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया?
a.    जेपीएस तलवार
b.    हरमिंदर सिंह
c.    टी.सी.ए राघवन
d.    योगेश पंवार

ANSWER:  c. टी.सी.ए राघवन
विवरण: भारत के उपराष्ट्रपति और विश्व मामलों की भारतीय परिषद (ICWA) के अध्यक्ष एम. वेंकैया नायडू ने डॉ. टी.सी.ए राघवन को आईसीडब्ल्यूए का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया.

5.  हाल ही में केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a.    देवेन्द्र बर्मन
b.    आशुतोष खोसला
c.    नरसिम्हा रेड्डी
d.    विवेक कौशल

ANSWER: c. नरसिम्हा रेड्डी
विवरण: केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के अध्यक्ष के रूप में एल. नरसिम्हा रेड्डी को नियुक्त किया गया है.  नरसिम्हा रेड्डी पटना उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है.