Talent Hunt Answers 25/02/2019

0
71

1.हाल ही में किस रक्षा उपकरण निर्माता कम्पनी ने एयरो इंडिया-2019 में F-21 लड़ाकू विमान के संशोधित रूप को पेश किया है?
a. डसॉल्ट
b.  लॉकहीड मार्टिन
c.  एम्बलम डिक्री
d.  वॉर हेडर्स

ANSWER:- b. लॉकहीड मार्टिन
विवरण: रक्षा उपकरण निर्माता कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने एशिया के सबसे बड़े एयर शो “एरो इंडिया 2019” F-21 मल्टी रोल लड़ाकू विमान का अनावरण किया.

2. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में किस स्थान पर स्थित हिंदी प्रचार सभा में महात्मा गाँधी की प्रतिमा का अनावरण किया?
a.    सूरत
b.    लखनऊ
c.    हैदराबाद
d.    चेन्नई

ANSWER:- d. चेन्नई
विवरण: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हिन्दी प्रचार सभा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि गांधी ने हमेशा उत्तर भारतीयों से दक्षिणी राज्यों की भाषाएं और लिपियां सीखने का अनुरोध किया.
3. किस नवरत्न कंपनी द्वारा देश में बनाया गया एटमोस्फेरिक वॉटर जनरेटर (एडब्ल्यूजी) वायुमंडल की नमी से पानी बना सकता है?
a. भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BHEL)
b. स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (SAIL)
c.  गेल इंडिया लिमिटेड (GAIL)
d.  भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (BEL)

ANSWER:-  d. भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (BEL)
विवरण: रक्षा मंत्रालय की नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रोनिक लिमिटेड (बीईएल) ने एक नए उत्पाद एटमोस्फेरिक वॉटर जनरेटर (एडब्ल्यूजी) का एयरो इंडिया 2019 में अनावरण किया है.

4. हाल ही में पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कितने लोग धातु प्रदूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं?
a.  4 करोड़
b. 6 करोड़
c.  8 करोड़
d.  10 करोड़

ANSWER:- a. 4 करोड़
विवरण: पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय की एकीकृत प्रबंधन सूचना प्रणाली द्वारा जारी आंकड़ों में कहा गया है कि भारत में लगभग 4 करोड़ ग्रामीण लोग धातु-प्रदूषित जल ग्रहण कर रहे हैं.

5. अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए राष्ट्रीय प्रमाणन बोर्ड एनएबीएच (NABH) ने एंट्री लेवल प्रमाणन प्रक्रिया सरल बनाने के लिए किस नाम से पोर्टल आरंभ किया है?
a.  SCOPE
b.  HOPE
c.  ISHA
d.  ROAR

ANSWER:- b. HOPE
विवरण: अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए राष्ट्रीय प्रमाणन बोर्ड एनएबीएच (NABH) ने एंट्री लेवल प्रमाणन प्रक्रिया को संशोधित किया है. एनएबीएच ने इसके लिए एचओपीई (HOPE) नाम से एक नया पोर्टल बनाया है.