Talent Hunt Answers 25/05/2018

0
75

TALENT HUNT QUIZ

 

  1. भारत ने किस पड़ोसी देश के साथ मिलकर सोशल मीडिया द्वारा जानवरों की तस्करी पर रोक लगाने हेतु वॉट्सऐप ग्रुप बनाया है ?
  2.    पाकिस्तान
  3.    म्यांमार
  4.    बांग्लादेश
  5.    नेपाल

ANSWER –  d. नेपाल

विवरण: भारत नेपाल सीमा के बीच वन्य जीवों की तस्करी बड़ी चुनौती बन रही है. इसको लेकर भारत और नेपाल के वन विभाग के अधिकारी आपस में बैठक कर इस तरह की घटनाओं को रोकने में लगे हैं.

 

  1. पेशावर की रहने वाली पाकिस्तान की पहली सिख महिला पत्रकार का क्या नाम है?
  2.    मनमीत कौर
  3.    हरजीत कौर
  4.    मंजीत कौर
  5.    अमरजीत कौर

ANSWER –  a. मनमीत कौर

विवरण: पेशावर की रहने वालीं 24 साल की मनमीत कौर पाकिस्तान की पहली सिख महिला पत्रकार हैं.

 

  1.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस राज्य में किशनगंगा पनबिजली परियोजना का उद्घाटन किया?
  2.    कर्नाटक
  3.    मध्य प्रदेश
  4.    कश्मीर
  5.    तमिलनाडु

ANSWER – c. कश्मीर

विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कश्मीर घाटी के बांदीपोरा जिले में 330 मेगावॉट किशनगंगा जलविद्युत परियोजना का उद्धाटन किया.

 

  1. निम्नलिखित में से किस योजना को बढ़ावा देने तथा छोटे उद्यमियों को ऋण आवंटन बढ़ाने के लिए वित्त मंत्रालय ने हाल ही में 40 कम्पनियों के साथ समझौता किया है?
  2.    मुद्रा योजना
  3.    साहस योजना
  4.    ऋण शक्ति योजना
  5.    स्वावलंबन योजना

ANSWER –  a. मुद्रा योजना

विवरण: वित्त मंत्रालय ने मुद्रा योजना को बढ़ावा देने के लिए तथा छोटे उद्यमियों को ऋण आवंटन बढ़ाने के लिए देश की 40 बड़ी कंपनियों के साथ समझौता किया है.

 

  1. केरल में चमगादड़ों द्वारा फ़ैल रहे किस वायरस के कारण अब तक छह लोगों की मृत्यु हो गई है?
  2.    कनिहा
  3.    निपाह
  4.    हरिक
  5.    तनिहा

ANSWER – b. निपाह

विवरण: हाल ही में केरल राज्य स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में निपाह वायरस (NiV) के फैलने की पुष्टि की है. डॉक्टरों की टीम द्वारा पीड़ित व्यक्तियों के परीक्षण से इस वायरस की पुष्टि हुई है.