Talent Hunt Answers 25/12/2018

0
107

1.खिलाड़ियों को ओलंपिक खेलों हेतु प्रशिक्षित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने किस कंपनी के साथ समझौता किया?
a.  पारले
b.  जेएसडब्ल्यू
c.   योनेक्स
d.   सैमसंग

ANSWER:  b. जेएसडब्ल्यू
विवरण: निशानेबाजी की शीर्ष संस्था भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) और 13 अरब डॉलर के भारतीय कारोबारी घराने जेएसडब्ल्यू समूह ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये.

2. टाइम मैगज़ीन द्वारा जारी 25 प्रतिभाशाली किशोरों की सूची में से निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय मूल का छात्र/छात्रा शामिल नहीं है?
a.  काव्या कोप्पारापू
b.  ऋषभ जैन
c.  अमिका जॉर्ज
d.  अमित राज

ANSWER: d. अमित राज
विवरण: टाइम पत्रिका द्वारा हाल ही में 2018 में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 शीर्ष प्रभावी किशोर-किशोरियों की सूची जारी की है. इनमें से तीन भारतीय मूल के हैं जिनमें अमेरिका में पढ़ रही छात्रा काव्या कोप्पारापू, छात्र ऋषभ जैन और ब्रितानी-भारतीय छात्रा अमिका जॉर्ज शामिल हैं.

3. गृह मंत्रालय द्वारा जारी देश के टॉप-10 पुलिस स्टेशनों की सूची में कौन सा स्टेशन पहले स्थान पर है?
a.  कालू (राजस्थान)
b.  केम्पबेल बे (अंडमान निकोबार द्वीप समूह)
c.  फरक्का (पश्चिम बंगाल)
d.  माधोपुर (पंजाब)

ANSWER: a. कालू (राजस्थान)
विवरण: गृह मंत्रालय ने पुलिसिंग की गुणवत्ता सुधारने और उसे नागरिकों के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से देश के टॉप-10 पुलिस थानों की सूची जारी की है जिसमें राजस्थान के कालू थाने को पहला स्थान मिला है.

 

4. अन्तर्राष्ट्रीय टेनिस संघ ने निम्नलिखित में से किस पुरुष खिलाड़ी को विश्व चैंपियन के खिताब से सम्मानित किया?
a. नोवाक जोकोविच
b.  राफेल नडाल
c.   रोजर फेडरर
d.   एंडी मुरे

ANSWER: a. नोवाक जोकोविच
विवरण: अन्तर्राष्ट्रीय टेनिस संघ ने नोवाक जोकिविच को विश्व चैंपियन के खिताब से सम्मानित किया. वे रैंकिंग में पहले स्थान पर रहे तथा उन्होंने ग्रैंड स्लैम टाइटल भी जीते.

5. अन्तर्राष्ट्रीय टेनिस संघ ने निम्नलिखित में से किस महिला खिलाड़ी को विश्व चैंपियन के खिताब से सम्मानित किया गया?
a.  सेरेना विलियम्स
b.  वीनस विलियम्स
c.  एंजेलिका कर्बर
d.  सिमोना हालेप

ANSWER: d. सिमोना हालेप
विवरण: अन्तर्राष्ट्रीय टेनिस संघ ने नोवाक जोकिविच तथा सिमोना हालेप को विश्व चैंपियन के खिताब से सम्मानित किया, यह दोनों खिलाड़ी रैंकिंग में पहले स्थान पर रहे तथा दोनों ने ग्रैंड स्लैम टाइटल भी जीते.