Talent Hunt Answers 26/02/2019

0
106

1.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इलेक्ट्रॉनिक्स नीति के तहत 2025 तक कितने अरब डॉलर का इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण पारिस्थतिकी तंत्र विकसित करने का लक्ष्य रखा है?
a.400 अरब डॉलर
b.300 अरब डॉलर
c. 200 अरब डॉलर
d. 100 अरब डॉलर

ANSWER:- a. 400 अरब डॉलर
विवरण: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इलेक्ट्रॉनिक्स नीति के तहत 2025 तक 400 अरब डॉलर का इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण पारिस्थतिकी तंत्र विकसित करने और एक करोड़ रोजगार के अवसरों का सृजन करने का लक्ष्य रखा है.

 

2.हिंदी के किस विख्यात आलोचक और साहित्यकार का 19 फरवरी 2019 को दिल्ली में निधन हो गया?
a.राहुल सचदेवा
b.नामवर सिंह
c.  रवींद्र कालिया
d.  केदारनाथ सिंह

ANSWER:- .b. नामवर सिंह
विवरण: हिंदी के विख्यात आलोचक और साहित्यकार नामवर सिंह का 19 फरवरी 2019 को दिल्ली में निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली. नामवर सिंह 93 वर्ष के थे.

3.भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत सरकार की तरफ से किस देश का प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रैंड क्रॉस ऑफ ऑर्डर ऑफ सिविल मेरिटस्वीकार किया?
a.नेपाल
b.चीन
c. रूस
d. स्पेन

ANSWER:- d. स्पेन
विवरण: भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत सरकार की तरफ से स्पेन का प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ ऑर्डर ऑफ सिविल मेरिट’ स्वीकार किया. भारत को यह पुरस्कार नेपाल में 2015 में आए भूकंप में 71 स्पैनिश नागरिकों को बचाने के लिए दिया गया है.

4.केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की है जिससे उनका डीए बढ़कर 12 प्रतिशत हो गया है?
a.5 प्रतिशत
b.8 प्रतिशत
c.  3 प्रतिशत
d.  4 प्रतिशत

ANSWER:- .c. 3 प्रतिशत
विवरण: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है जिससे उनका डीए बढ़कर 12 प्रतिशत हो गया है. यह 1 जनवरी 2019 से प्रभावी होगा.

5.बतौर रिपोर्ट्स, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कर्मचारियों के इलाज के लिए न्यूनतम योगदान की समयसीमा 2 साल से घटाकर कितने महीने कर दी है?
a.10 महीने
b.8 महीने
c.  3 महीने
d.  6 महीने

ANSWER:- d. 6 महीने
विवरण: बतौर रिपोर्ट्स, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कर्मचारियों के इलाज के लिए न्यूनतम योगदान की समयसीमा 2 साल से घटाकर 6 महीने कर दी है.