Talent Hunt Answers 26/10/2018

0
65

1. हाल ही किस स्थान पर दशहरा देख रहे लोगों पर ट्रेन चढ़ने के कारण 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई?
a. किशनगंज
b. सीतापुरी
c. वेल्लूर
d. अमृतसर

ANSWER:  d. अमृतसर
विवरण: दशहरा वाले दिन रावण दहन देख रहे लोगों को पटरी पर रौंदते हुए ट्रेन निकल गई. इस हादसे में 61 लोगों की जान चली गई जबकि कई लोग घायल हुए.

2. गोवा से मुंबई के बीच आरंभ किये गये देश के पहले डोमेस्टिक क्रूज़ का क्या नाम है?
a. मराठा
b. द्रोण
c. आंग्रिया
d. ग्रासिया

ANSWER: c. आंग्रिया
विवरण: देश के पहले डोमेस्टिक क्रूज आंग्रिया का मुंबई से गोवा रूट पर चलाया जाना निर्धारित किया गया है.

3. अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने किस देश के साथ दशकों पुरानी इंटरमीडिएट-रेंज न्यूक्लियर फोर्सेज (आईएनएफ) संधि समाप्त करने की घोषणा की है?
a. ईरान
b. रूस
c. पाकिस्तान
d. जापान

ANSWER: b. रूस
विवरण: अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रूस के साथ दशकों पुरानी इंटरमीडिएट-रेंज न्यूक्लियर फोर्सेज (आईएनएफ) संधि समाप्त करने की घोषणा की है.

4. निम्नलिखित में से किस संस्था द्वारा हाल ही में जल शोधन प्रणाली ‘ओनीर’ का विकास किया गया है?
a. डब्ल्यूएचओ
b. सीआईआई
c. सीएसआईआर
d. जेसीबी

ANSWER: c. सीएसआईआर
विवरण: वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद, भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थाएन (सीएसआईआर-आईआईटीआर), लखनऊ ने ट्रेडमार्क ‘ओनीर’ के तहत एक अभिनव प्रौद्योगिकी ‘पेयजल कीटाणुशोधन प्रणाली’ विकसित की है.

5. हाल ही में किस देश द्वारा बिजली की खपत कम करने के उद्देश्य से कृत्रिम चंद्रमा लॉन्च किये जाने की घोषणा की गई?
a. अमेरिका
b. इज़राइल
c. चीन
d. भारत

ANSWER:  c. चीन
विवरण: चीन द्वारा हाल ही में वर्ष 2020 तक अपना ‘कृत्रिम चंद्रमा’ लॉन्च करने की घोषणा की गई. चीन का उद्देश्य बिजली की खपत तथा लागत कम करने के लिए यह कदम उठाया जायेगा.