Talent Hunt Answers 27/10/2018

0
92

1. वर्ष 2008 में रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले जापान के वैज्ञानिक का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a. जेकॉब मुरिमिच
b. रेकॉब हसानोई
c. ओकूमा शिन्गोबू
d. ओसामू शिमोमुरा

ANSWER: d. ओसामू शिमोमुरा
विवरण:
 जापान के वैज्ञानिक तथा रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता ओसामू शिमोमुरा का 22 अक्टूबर 2018 को निधन हो गया. वे 90 वर्ष के थे.

2. निम्नलिखित में से किस महिला खिलाड़ी ने डेनमार्क बैडमिंटन ओपन 2018 का ख़िताब जीता?
a. पीवी सिंधू
b. ताई जू यिंग
c. साइना नेहवाल
d. एंजलिना कर्बर

ANSWER: b. ताई जू यिंग
विवरण:
 भारत की महिला शटलर साइना नेहवाल ने 21 अक्टूबर को डेनमार्क ओपन टूर्नामेंट में रजत पदक जीता. उन्हें विश्व की नंबर-1 ताईवान की ताई जू यिंग के हाथों 13-21, 21-13, 6-21 से हार मिली.

3. हाल ही में किस देश की एक कंपनी ने हफ्ते में कम-से-कम 5 दिन 6-6 घंटे की नींद रात के वक्त लेने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया है?
a. स्वीडन
b. स्विट्ज़रलैंड
c. चीन
d. जापान

ANSWER: d. जापान
विवरण: 
जापान की एक कंपनी ने हफ्ते में कम-से-कम 5 दिन 6-6 घंटे की नींद रात के वक्त लेने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया है.

4. निम्नलिखित में से किस राज्य में 46 संगठनों ने केंद्र सरकार के नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2016 के खिलाफ राज्यव्यापी बंद बुलाया है?
a. पश्चिम बंगाल
b. असम
c. सिक्किम
d. केरल

ANSWER: b. असम
विवरण: 
असम में 46 संगठनों ने केंद्र सरकार के नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2016 के खिलाफ राज्यव्यापी 12 घंटे का बंद बुलाया.

5. विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी का क्या नाम है?
a. सौरभ चौधरी
b. योगेश्वर दत्त
c. बजरंग पूनिया
d. आशीष वत्सल

ANSWER: c. बजरंग पूनिया
विवरण:
 भारत के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान बजरंग पूनिया ने 22 अक्टूबर 2018 को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता. वे विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने.