TALENT HUNT ANSWERS 27/9/2019

0
90
  1. भारतीय वनस्पति शोधकर्त्ताओं ने किस राज्य में एक रक्त स्रावित वृक्ष की प्रजाति ड्रैकैना कैम्बोडियाना (Dracaena cambodiana) की खोज की है?
    a.    असम
    b.    तमिलनाडु
    c.    केरल
    d.    पंजाब

ANSWER: a. असम
यह वृक्ष असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग के डोंगा सर्पो क्षेत्र में पाया गया है. इस पौधे को ड्रैगन ट्री प्रजाति के रूप में वर्गीकृत करने में लगभग चार साल का समय लगा. इस पौधे से चमकदार लाल रंग का लेटेक्स स्रावित होता है जिसका उपयोग प्राचीन काल से दवा, वार्निश और कपड़ों की रंगाई आदि कार्यों में किया जाता है.

2. हाल ही में नई दिल्ली में जारी वैश्विक नवाचार सूचकांक 2019 (Global Innovation Index 2019) में भारत को निम्न में से कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
a.    10
b.    20
c.    52
d.    65

ANSWER: c. 52
वैश्विक नवाचार सूचकांक 2019 की थीम ‘Creating Healthy Lives – The Future of Medical Innovation है. वैश्विक नवाचार सूचकांक का यह 12वाँ संस्करण है. इस सूचकांक में स्विट्ज़रलैंड को पहला स्थान प्राप्त हुआ है. इस सूचकांक के अंतर्गत 129 देशों को शामिल किया गया है तथा 80 से अधिक संकेतकों के आधार पर देशों को रैंकिग प्रदान की गई है.

3. हाल ही में जारी ब्लूमबर्ग के न्यू इकोनॉमी ग्लोबल सर्वे के अनुसार, वर्ष 2035 तक भारत और किस देश विश्व के तकनीकी नवाचार केंद्र के रूप में अमेरिका से आगे निकल जायेगा?
a.    रूस
b.    नेपाल
c.    पाकिस्तान
d.    चीन

ANSWER: d. चीन
यह एक ऑनलाइन सर्वे है जिसे ब्लूमबर्ग नामक कंपनी द्वारा आयोजित किया गया था. ब्लूमबर्ग द्वारा यह सर्वेक्षण 20 बाज़ारों के 2000 व्यावसायिक पेशेवरों के मध्य किया गया था. सर्वे में भाग लेने वाले 39 प्रतिशत लोगों का मानना है कि चीन की राजधानी बीजिंग वर्ष 2035 तक तकनीक के मामले में सबसे शीर्ष पर होगी.

4. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के किस महानिदेशक का 72 साल की आयु में निधन हो गया?
a.    युकिया अमानो
b.    मोहम्मद अलबारदेई
c.    हैन्स ब्लिक्स
d.    राहुल सचदेवा

ANSWER: a. युकिया अमानो
युकिया अमानो 2009 से संयुक्त राष्ट्र (UN) की इस परमाणु निगरानी एजेंसी के महानिदेशक थे. वे 2005 से ही अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) में जापान का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. युकिया अमानो को साल 1972 में जापान के विदेश मंत्रालय में नियुक्त किया गया था. उन्होंने विदेश मंत्रालय के अधिकारी के तौर पर फ्रांस, अमेरिका और स्विटजरलैंड समेत कई देशों में भी काम किया था.

5. हाल ही में फीफा द्वारा जारी विश्व रैंकिंग में भारतीय फुटबाल टीम को निम्न में से कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
a.    105
b.    111
c.    103
d.    125

ANSWER: c. 103
फीफा द्वारा जारी विश्व रैंकिंग में बेल्जियम सूची में शीर्ष स्थान पर है. उसके बाद ब्राजील, फ्रांस, इंग्लैंड और उरूग्वे का नंबर आता है. भारत के 1214 रैंकिंग अंक हैं. भारतीय टीम अब एशियाई देशों में 18वें स्थान पर है. ईरान एशियाई देशों में शीर्ष पर है.