Talent Hunt Answers 28/09/2018

0
55
  1. हाल ही में वैज्ञानिक चार्ल्स काओ का 84 वर्ष की आयु में हांगकांग में निधन हुआ. उन्हें किस क्षेत्र में नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ था?
    a.    भौतिक शास्त्र
    b.    रसायन शास्त्र
    c.    शांति पुरस्कार
    d.    साहित्य

ANSWER:  a. भौतिक शास्त्र
विवरण: हाल ही में वैज्ञानिक चार्ल्स काओ का 84 वर्ष की आयु में हांगकांग में निधन हुआ. उन्हें 2009 में भौतिक विज्ञान क्षेत्र में नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ था.

 

  1. केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा किस कार्यक्रम के तहत नौवीं से स्नातकोत्तर तक की 15 लाख कक्षाओं को डिजिटल कक्षा में बदलने की घोषणा की गई?
    a.    ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड
    b.    ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड
    c.    मिशन स्मार्ट क्लासरूम
    d.    मिशन क्लासरूम

ANSWER:  a. ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड
विवरण: केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ‘ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड’ के तहत नौवीं से स्नातकोत्तर तक की 15 लाख कक्षाओं को डिजिटल कक्षा का रूप दिया जाएगा.

 

  1. हाल ही में किस देश में पहली बार स्वतंत्रता समर्थक राजनीतिक दल को प्रतिबंधित किया गया?
    a.    ग्रीस
    b.    हांगकांग
    c.    बेलारूस
    d.    इंडोनेशिया

ANSWER: b. हांगकांग
विवरण: हांगकांग प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा को आधार बताते हुए चीन से आजादी की समर्थक हांगकांग नेशनल पार्टी (एचएनपी) पर 24 सितंबर 2018 को प्रतिबंध लगा दिया है.

 

  1. पहली बार वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में स्टेम कोशिकाओं (पीएससी) का उपयोग करके मानव शरीर के किस भाग को विकसित करने में सफलता हासिल की है?
    a.    ग्रास नली
    b.    लीवर
    c.    किडनी
    d.    मेरुरज्जा

ANSWER: a. ग्रास नली
विवरण: पहली बार वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में स्टेम कोशिकाओं (पीएससी) का उपयोग करके मानव ग्रास नली अथवा आहार नली के एक लघु कार्यात्मक संस्करण को विकसित करने में सफलता हासिल की है.

 

  1. भारतीय रिज़र्व बैंक ने सेंट्रलाइज्ड इनफार्मेशन एंड मैनेजमेंट सिस्टम के क्रियान्वयन के लिए कितने आईटी कंपनियों को शार्टलिस्ट किया है?
    a. चार
    b. सात
    c. आठ
    d. पांच

ANSWER: d. पांच
विवरण: भारतीय रिज़र्व बैंक ने सेंट्रलाइज्ड इनफार्मेशन एंड मैनेजमेंट सिस्टम के क्रियान्वयन के लिए पांच आईटी कंपनियों को शार्टलिस्ट किया है. यह पांच कंपनियां इनफ़ोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, कैपजैमिनी टेक्नोलॉजी सर्विसेज इंडिया, IBM इंडिया, लार्सेन एंड टुब्रो इन्फोटेक हैं.