Talent Hunt Answers 28/12/2018

0
60

1.उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 दिसंबर 2018 को लखनऊ के लोक भवन में किस पूर्व प्रधानमंत्री की 25 फुट ऊंची प्रतिमा लगाने की घोषणा की?
a. मनमोहन सिंह
b. अटल बिहारी वाजपेयी
c. इन्द्र कुमार गुजराल
d. विश्वनाथ प्रताप सिंह

ANSWERS: b. अटल  बिहारी  वाजपेयी
विवरण: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ के लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फुट ऊंची प्रतिमा लगाने की घोषणा की. यह घोषणा वाजपेयी की 94वीं जयंती पर की गई.

2.पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और किस राज्य में 15,000 से अधिक बच्चों के जन्म के लिए मुफ्त प्रसव कराने वाली सुलागिट्टी नरसम्मा का निधन हो गया?
a. कर्नाटक
b. दिल्ली
c. तमिलनाडु
d. महाराष्ट्र

ANSWERS: a. कर्नाटक
विवरण: पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और कर्नाटक में 15,000 से अधिक बच्चों के जन्म के लिए मुफ्त प्रसव कराने वाली सुलागिट्टी नरसम्मा का निधन हो गया. उनके निधन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने दुख जताया है.

3.पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान (चिड़ियाघर) में किस से संक्रमण के कारण 6 मोरों की मौत के बाद उसे अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है?
a. HN1
b. H5N1
c. H5N
d. H10N1

ANSWERS: b. H5N1
विवरण:पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान (चिड़ियाघर) में H5N1 से संक्रमण के कारण 6 मोरों की मौत के बाद उसे अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है.

4.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की कितने फुट ऊंची प्रतिमा लगाने की घोषणा की?
a. 10 फुट
b. 12 फुट
c. 20 फुट
d. 25 फुट

ANSWERS: d. 25 फुट 
विवरण: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फुट ऊंची प्रतिमा लगाने की घोषणा की.

5.पाकिस्तान के एक अकाउंटेबिलिटी कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ को अल-अज़ीज़िया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में कितने साल की सज़ा सुनाने के साथ 17.5 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है?
a. 10 साल
b. 12 साल
c.  7 साल
d.  14 साल

ANSWERS: c. 7 साल
विवरण: पाकिस्तान के एक अकाउंटेबिलिटी कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ को अल-अज़ीज़िया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में 7 साल की सज़ा सुनाने के साथ 17.5 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है.