Talent Hunt Answers 29/01/2018

0
59

1.हाल ही में भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a.    उन जुंग
b.    डेविड कार्नर
c.    अल मसीह
d.    जोस एलाडीयो

ANSWER: d. जोस एलाडीयो
विवरण: भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह के अध्यक्ष के रूप में उरुग्वे के मेजर जनरल जोस एलाडीयो को नियुक्त किया गया है.

 

2.हाल ही में किस कम्पनी ने भारत में पहली बार इंटरनेट टेलीफोनी सेवा आरंभ की?
a.    वोडाफ़ोन
b.    आईडिया
c.    जियो
d.    बीएसएनएल

ANSWER: d. बीएसएनएल
विवरण:  भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 11 जुलाई 2018 से देश में पहली बार इंटरनेट टेलीफोनी सेवा शुरू की है.

3. इंटरनेट की आजादी से सम्बंधित किस सेवा को भारत में आरंभ किये जाने के लिए भारत सरकार ने मंजूरी प्रदान की?
a.    नेट न्यूट्रैलिटी
b.    फ्री वाई-फाई
c.    एक्सेस पॉइंट
d.    मुफ्त वॉयस कॉल

ANSWER: a. नेट न्यूट्रैलिटी
विवरण: भारत में लंबे समय से नेट न्यूट्रैलिटी की मांग की जा रही है जिसके तहत 11 जुलाई 2018 को भारत सरकार ने नेट न्यूट्रैलिटी को मंजूरी प्रदान की.

4. विश्व बैंक द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में कौन से स्थान पर आती है?
a.    चौथे
b.    पांचवे
c.    छठे
d.    सातवें

ANSWER:  c. छठे
विवरण: विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार भारत विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. भारत ने फ्रांस को एक स्थान पीछे करते हुए यह स्थान हासिल किया है.

 

5.निम्नलिखित में से किस दिन विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है?
a.    10 जुलाई
b.    11 जुलाई
c.    12 जुलाई
d.    13 जुलाई

ANSWER: b. 11 जुलाई
विवरण: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है.