TALENT HUNT ANSWERS 29/05/2019

0
76
  1. डीआरडीओ द्वारा जमीन से 25 किलोमीटर तक हवा करने वाली किस मिसाइल का चांदीपुर रेंज से सफल परीक्षण किया गया है?
    a.    पृथ्वी-2
    b.    अग्नि-2A
    c.    आकाश-1S
    d.    पृथ्वी-3

ANSWER: c. आकाश1S
विवरण: डीआरडीओ ने आकाश-1S मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया. यह मीडियम रेंज मिसाइल है, जो 25 किलोमीटर तक मार कर सकती है. आकाश मिसाइल फाइटर जेट्स, ड्रोन, क्रूज मिसाइल और हवा से जमीन में मार करने वाली मिसाइल को ध्वस्त कर सकती है.

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में किस संगठन के नेताओं को आमंत्रित किया गया है?
a.    सार्क
b.    जी-4
c.    ओपेक
d.    बिम्सटेक

ANSWER: d. बिम्सटेक
विवरण: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रही NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक समूह के नेताओं को आमंत्रित किया गया है. बिम्सटेक में पाकिस्तान, मालदीव को छोड़कर सार्क के अन्य देश शामिल हैं. बिम्सटेक में भारत के अलावा बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं.

3. अजय देवगन के पिता एवं बॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्शन डायरेक्टर का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a.    वीरू देवगन
b.    अनिल देवगन
c.    वरुण देवगन
d.    विजय देवगन

ANSWER: a. वीरू देवगन
विवरण: फिल्म अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का हाल ही में मुंबई में निधन हो गया. वे लम्बे समय से बीमार थे. वीरू देवगन मशहूर स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर और डायरेक्टर थे. उन्होंने विभिन्न फिल्मों में स्टंट निर्देशन किया था. उन्होंने नटवरलाल (1979), क्रांति (1981), हिम्मतवाला (1983) जैसी फिल्मों में एक्शन निर्देशन किया था.

4. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में पुनः मलावी का राष्ट्रपति चुना गया है?
a.    जॉयस बेंड्रा
b.    पीटर मुथारिका
c.    रेकार्डो सीजस
d.    रॉबर्ट एल्बर्ट

ANSWER: b. पीटर मुथारिका
विवरण: मलावी के मौजूदा राष्ट्रपति पीटर मुथारिका एक बार फिर राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए हैं. मुथारिका ने कुल 38 प्रतिशत वोट मिले जबकि मलावी कांग्रेस पार्टी से उनके विपक्षी नेता लज़ारस चक्वेरा को 36 प्रतिशत वोट मिले हैं.

5. ख्यालभारतीय कला क्षेत्र में किस से सम्बंधित है?
a.    भारतीय शास्त्रीय नृत्य
b.    पुरातन भारतीय चित्रकला
c.    भारतीय शास्त्रीय संगीत
d.    भारतीय सिनेमा

ANSWER: c. भारतीय शास्त्रीय संगीत
विवरण: ख्याल हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का एक रूप है. ‘ख्याल’ शब्द फारसी से लिया गया है जिसका अर्थ ‘विचार या कल्पना’ है. कहा जाता है कि 13वीं-14वीं शताब्दी में अमीर खुसरो ने इसे प्रोत्साहन दिया था.