TALENT HUNT ANSWERS 29/11/2019

0
141

1. संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार किस वर्ष तक पृथ्वी का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार जताए गये हैं?
a. 2100
b. 2200
c. 2300
d. 2400

ANSWER: a. 2100
संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी रिपोर्ट – Emissions Gap Report 2019 के अनुसार 2021 तक पृथ्वी के औसत तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक उत्सर्जन में भारत का 5% योगदान है जबकि सबसे अधिक उत्सर्जन चीन द्वारा किया जा रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 से 2030 के दौरान यदि ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन हर वर्ष 7.6 प्रतिशत कमी की जाये तो प्रतिवर्ष बढ़ने वाले तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस के औसत तापमान वृद्धि की परिस्थिति पर लाया जा सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि अभी हालात पर काबू नहीं किया गया तो सदी की समाप्ति के बाद वर्ष 2100 में पृथ्वी का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस हो जायेगा. 

2. दमन दीव तथा दादरा और नगर हवेली के एकीकरण के पश्चात भारत में कुल कितने केंद्र शासित प्रदेश हो गये हैं?
a. 7
b. 8
c. 9
d. 10

ANSWER: b. 8
लोकसभा द्वारा दो केंद्र शासित प्रदेशों दादरा और नागर हवेली तथा दमन और दीव का विलय कर के एक  केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने को मंजूरी प्रदान की. नये केंद्र शासित प्रदेश का नाम दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव होगा. एकीकरण का उद्देश्य बेहतर प्रशासन सुविधाएं उपलब्ध कराना है. दोनों के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लोकसभा में दो सीटें होंगी. बॉम्बे हाई कोर्ट पहले की ही तरह यहां के कानूनी मामले देखेगा.

3. हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति ने हांगकांग में लोकतंत्र की मांग हेतु चल रहे प्रदर्शनों का समर्थन करने संबंधी एक विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं?
a. नेपाल
b. जापान
c. अमेरिका
d. बांग्लादेश

ANSWER: c. अमेरिका
माना जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप के इस कदम से चीन और अमरीका के रिश्तों में जारी खटास और ज्यादा बढ़ सकती है. चीन ने पहले भी हांगकांग के मामले में अमरीका को दखल अंदाजी ना करने की बात कही थी. इस बिल के अलावा ट्रंप ने एक और बिल पर भी हस्ताक्षर किए हैं. यह बिल हांग कांग पुलिस को मिलने वाले असला-बारूद को प्रतिबंधित करने से जुड़ा है.

4. साल 2020 में आयोजित होने वाले नौसैनिक अभ्यास ‘मिलन’ की मेज़बानी निम्न में से कौन सा देश करेगा?
a. नेपाल
b. चीन
c. रूस
d. भारत

ANSWER: d. भारत
मिलन एक द्विवार्षिक बहुपक्षीय नौसेना अभ्या स की श्रृंखला है. इसकी शुरुआत वर्ष 1995 में की गई थी. इसका उद्देश्य मित्र राष्ट्रों की नौसेनाओं के बीच व्यावसायिक संपर्कों को बढ़ाना एवं सामुद्रिक क्षेत्र में एक-दूसरे की शक्तियों तथा सर्वश्रेष्ठं प्रचलनों से ज्ञान प्राप्त करना है. इस अभ्यास में दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, अफ्रीका और यूरोप के ऐसे 41 देशों को आमंत्रित किया गया है जिनके साथ भारत के सैन्य संबंध हैं.

5. हाल ही में केंद्र सरकार ने किस राज्य में प्रस्तावित 3097 मेगावाट की एटालिन परियोजना के कारण जैव विविधता पर पड़ने वाले प्रभाव के अध्ययन की अनुशंसा की है?
a. अरुणाचल प्रदेश
b. हिमाचल परदेस
c. उत्तर प्रदेश
d. मध्यप्रदेश 

ANSWER: a. अरुणाचल प्रदेश
यह परियोजना दिबांग नदी पर प्रस्तावित है. इसके पूर्ण होने की समयावधि सात साल निर्धारित की गई है. भारत सरकार द्वारा यह परियोजना चीन से आने वाली नदियों पर प्राथमिक उपयोगकर्त्ता अधिकार स्थापित करने तथा उत्तर-पूर्व में परियोजनाओं को तेज़ करने के उद्देश्य से प्रस्तावित है. इस परियोजना के भारत की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं में से एक होने की उम्मीद है.