Talent Hunt Answers 30/01/2018

0
42

1.हाल ही में फिक्की एवं ईवाई द्वारा जारी रिपोर्ट में वर्ष 2020 तक भारत में केवल डिजिटल प्लेटफार्म पर निर्भर रहने वाले लोगों की संख्या कितनी हो जाने का अनुमान जताया गया है?
a.   4 मिलियन
b.   5 मिलियन
c.   6 मिलियन
d.   7 मिलियन

ANSWER: . a. 4 मिलियन
विवरण: फिक्की एवं ई-वाई द्वारा जारी इस सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 तक केवल डिजिटल प्लेटफार्म पर निर्भर रहने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 4 मिलियन से अधिक होगी.

2.  भारत के 55 वर्ष के इतिहास में पहली बार किन दो महिला कैडेट्स ने आर्मी ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी की पासिंग आउट परेड में शीर्ष सम्मान हासिल किया?
a.   अमृता शर्मा तथा गरिमा वत्स
b.   प्रीति चौधरी और वृत्ति शर्मा
c.   पल्लवी जोशी तथा शुभ्रा अवस्थी
d.   तान्या वर्मा और वर्षा झा

ANSWER:  b. प्रीति चौधरी और वृत्ति शर्मा
विवरण: हरियाणा की निवासी प्रीति चौधरी और वृत्ति शर्मा ने चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) के 55 वर्ष के इतिहास में पहली बार यह सम्मान हासिल किया है.

3.  भारत और फ्रांस के मध्य हाल ही में कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये?
a.   12
b.   13
c.   14
d.   15

ANSWER: c. 14
विवरण: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों चार दिन के दौरे पर भारत आये हैं. इस दौरान उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में 14 अहम समझौते किए.

4. दुबई की राजकुमारी का क्या नाम है जिन्होंने अपनी स्वतंत्रता का हवाला देते हुए देश छोड़कर अमेरिका से शरण मांगी?
a.   शेख फातिमा
b.   अकीला अल नहेन
c.   मल्लिका हीबा
d.   शेख लातिफा

ANSWER: d. शेख लातिफा
विवरण: दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम की बेटी (दुबई की राजकुमारी) शेख लातिफा ने अपने देश से फरार होकर अमेरिका की शरण मांगी है.

5.  हाल ही में किस स्थान पर 30 हज़ार से अधिक किसानों ने महामोर्चा खोलते हुए सड़कों पर प्रदर्शन किया?
a.   जयपुर
b.   मुंबई
c.   दिल्ली
d.   पानीपत

ANSWER: b. मुंबई
विवरण: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगभग 30 हजार किसान अपने खेतों को छोड़कर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं.