Talent Hunt Answers 30/10/2018

0
75

1. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया कि निजीकरण मानवाधिकारों के लिए हितकर नहीं है?
a. विश्व बैंक
b. संयुक्त राष्ट्र
c. एशियन विकास बैंक
d. यूनेस्को

ANSWER: b. संयुक्त राष्ट्र
विवरण: संयुक्त राष्ट्र द्वारा हाल ही में निजीकरण के मानवाधिकारों पर प्रभाव पर एक रिपोर्ट जारी की गई है. रिपोर्ट में कहा गया कि विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक वस्तुओं का व्यापक रूप से निजीकरण मानवाधिकारों को व्यवस्थित रूप से खत्म कर रहा है.

2. निम्नलिखित में से किस नेता को वर्ष 2018 के सियोल शांति पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है?
a. डोनाल्ड ट्रम्प
b. व्लादिमीर पुतिन
c. नरेंद्र मोदी
d. शी जिनपिंग

ANSWER: c. नरेंद्र मोदी
विवरण: भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्ष 2018 के ‘सियोल शांति पुरस्कार’ के लिए चयनित किया गया है. उन्हें यह पुरस्कार भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्था में योगदान के लिए दिया जायेगा.

3. हाल ही में किस अवसर पर नारी गरिमा का संदेश देने के लिए भारत में 3000 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में एक साथ लोक नृत्य किया?
a.  कुल्लू दशहरा
b.  उज्जैन पर्व
c.  गुजरात पर्व
d.  जयपुर फेस्टिवल

ANSWER: a. कुल्लू दशहरा
विवरण: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में नारी गरिमा का संदेश देने के लिए घाटी की 3000 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में एक साथ लोक नृत्य किया.

4. केंद्र सरकार ने लोक स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत को प्रोत्साहन देने के लिये आशा कार्यकर्ता का निगरानी यात्रा भत्ता 5000 रुपए से बढ़ाकर कितना करने का निर्णय लिया है?
a. 10,000
b. 8,000
c. 7,000
d. 6,000

ANSWER: d. 6,000
विवरण: केंद्र सरकार ने लोक स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत को प्रोत्साहन देने के लिये आशा कार्यकर्ता का निगरानी यात्रा भत्ता 5000 रुपए से बढ़ाकर 6000 रुपए तक प्रति माह कर दिया है.

5. सरकार ने भारत और किस देश के बीच फिनटेक पर संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) गठित करने के लिए मंजूरी दे दी है?
a. सिंगापुर
b. मलेशिया
c. दक्षिण कोरिया
d. चीन

ANSWER: a. सिंगापुर
विवरण: सरकार ने भारत और सिंगापुर के बीच फिनटेक पर संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) गठित करने के लिए मंजूरी दे दी है.