TALENT HUNT ANSWERS 31/01/2020

0
118

1. निम्नलिखित में से किस दिन महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है?
a. 29 जनवरी
b. 30 जनवरी
c. 20 अक्टूबर
d. 02 अक्टूबर

ANSWER: b. 30 जनवरी
भारत में प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है. आज ही के दिन यानी कि 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रमपिता महात्माक गांधी की गोली मारकर हत्याआ कर दी थी. गांधीजी की पुण्यतिथि को हर साल शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है. भारत में इस दिन के अलावा 23 मार्च को भी शहीद दिवस मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी. वर्ष 2020 में महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि मनाई गई.

2. निम्नलिखित में से किस देश में चक्रवात प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय नौसेना ने ‘ऑपरेशन वनीला’ आरंभ किया है?
a. कंबोडिया
b. इंडोनेशिया
c. स्पेन
d. मेडागास्कर

ANSWER: d. मेडागास्कर
भारतीय नौसेना ने हाल ही में मेडागास्कर में आये भीषण चक्रवात के बाद राहत पहुँचाने के लिए ‘ऑपरेशन वनीला’ शुरू किया. मेडागास्कर में आये तूफान के कारण 92,000 लोग प्रभावित हुए हैं. भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस ऐरावत सहायता लेकर सेशेल्स पहुंच गया है. भारत द्वारा मेडागास्कर को पीने का पानी, आवश्यक भोजन सामग्री, कपड़े, दवाईयां आदि की सहायता दी जाएगी.

3. भारतीय मूल गीता सभरवाल को संयुक्त राष्ट्र ने किस देश में अपनी ‘रेजिडेंट कॉर्डिनेटर’ नियुक्त किया है?
a. थाईलैंड
b. नेपाल
c. चीन
d. रूस

ANSWER: a. थाईलैंड
संयुक्त राष्ट्र का ‘रेजिडेंट कॉर्डिनेटर’ किसी भी देश में उसके मिशन का प्रमुख दूत होता है. वे साल 2030 का एजेंडा लागू करने में देशों को दिए जाने वाले संयुक्त राष्ट्र के समर्थन का समन्वय करने के साथ साथ ‘यूएन कंट्री टीम’ का नेतृत्व करता है. सभरवाल के पास मालदीव सहित पांच एशियाई देशों में विकास, शांति, शासन और सामाजिक नीति निर्माण का 25 साल का अनुभव है.

4. नेविगेशन प्रोडक्ट्स मुहैया कराने वाली कंपनी ‘टॉमटॉम’ द्वारा जारी ट्रैफिक इंडेक्स-2019 के मुताबिक, विश्व का सबसे अधिक ट्रैफिक वाला शहर निम्न में से कौन सा है?
a. दिल्ली
b. मनीला
c. मास्को
d. बेंगलुरु

ANSWER: d. बेंगलुरु
यातायात रिपोर्ट 57 देशों के 416 शहरों में प्रस्तुत की गई है. ट्रैफिक के मामले में भारत के बड़े शहर दुनिया के बड़े शहरों को पीछे छोड़ते नजर आ रहे हैं. फिलीपींस का मनीला शहर ट्रैफिक के मामले में दूसरे नंबर पर है. यातायात के सबसे खराब पांच शहरों में भारत के चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः मुंबई और पुणे हैं. कोलंबिया का बोगोटा शहर तीसरे स्थान पर है. दिल्ली ट्रैफिक के मामले में आठवें स्थान पर है.

5. हाल ही में किस मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई हैं?
a. साइना नेहवाल 
b. रितुपर्णा दास
c. ललिता दाहिया
d. संजना संतोष

ANSWER: a. साइना नेहवाल 
वे दिल्ली चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगी. ओलिंपिक में पदक जीतने वाली वे पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. वे साल 2012 लंदन ओलंपिक में देश के लिए कांस्य पदक भी जीत चुकी हैं. उन्हें 2009 में अर्जुन अवॉर्ड, 2010 में पद्मश्री, 2010 में राजीव गांधी खेल रत्न और 2016 में पद्म भूषण सम्मान दिया गया था. कॉमनवेल्थ गेम्स में उनके नाम तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक है.