Talent Hunt Answers 31/10/2018

0
78

1. हाल ही में किस देश ने पाकिस्तान को 300 करोड़ डॉलर की मदद करने पर सहमति जताई है?
a.  कुवैत
b.  सऊदी अरब
c.  ईरान
d.  जॉर्डन

ANSWER: b. सऊदी अरब
विवरण: सऊदी अरब ने आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को ‘भुगतान संतुलन संकट’ से मुक्त करने के लिए 300 करोड़ डॉलर की मदद करने पर सहमति जताई है.

2. अमेरिका ने हाल ही में किस देश के साथ परमाणु हथियार संधि को खत्म करने की पुष्टि की?
a. भारत
b. चीन
c. जापान
d. रूस

ANSWER: d. रूस
विवरण: अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद पुष्टि की है कि अमेरिका परमाणु हथियार संधि (आईएनएफ) को खत्म करेगा.

3. भारत, अफगानिस्तान और किस देश ने 23 अक्टूबर 2018 को चाबहार बंदरगाह परियोजना पर अपनी पहली त्रिपक्षीय वार्ता की?
a. ईरान
b. नेपाल
c. चीन
d. रूस

ANSWER: a. ईरान
विवरण: भारत, अफगानिस्तान और ईरान ने चाबहार बंदरगाह परियोजना पर अपनी पहली त्रिपक्षीय वार्ता की जिसमें उन्होंने इसे लागू करने के विषय की समीक्षा की.

4. भारत और किस देश ने हाल ही में आन्तरिक सुरक्षा सहयोग के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
a. नेपाल
b. रूस
c. चीन
d. जापान

ANSWER: c. चीन
विवरण: भारत और चीन ने हाल ही में आन्तरिक सुरक्षा सहयोग के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं. इस समझौते पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह तथा चीन के स्टेट कौंसिलर तथा जन सुरक्षा मंत्री झाओ केझी ने नई दिल्ली में हस्ताक्षर किये.

5. भारत और किस देश ने सित्तवे बंदरगाह के ऑपरेशनलाइजेशन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये?
a. म्यांमार
b. नेपाल
c. इराक
d. ईरान

ANSWER: a. म्यांमार
विवरण: भारत और म्यांमार ने सित्तवे बंदरगाह, पालेत्वा अंतर्देशीय जल टर्मिनल तथा कालादन मल्टी-मॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट से सम्बंधित फैसिलिटी के कार्य तथा रखरखाव के लिए निजी पोर्ट ऑपरेटर की नियुक्ति के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये.