TALENT HUNT ANSWERS 10/02/2020

0
221

1. केंद्रीय श्रम और रोज़गार मंत्रालय ने श्रमिकों व रोज़गार प्रदाताओं की शिकायतों का निवारण करने हेतु किस नाम से एक पोर्टल लॉन्च किया है?
a. मुहिम पोर्टल
b. संतुष्ट पोर्टल
c. सुनवाई पोर्टल
d. जागरूक पोर्टल

ANSWER: b. संतुष्ट पोर्टल
केंद्रीय श्रम और रोज़गार मंत्रालय ने श्रमिकों व रोज़गार प्रदाताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिये ‘संतुष्ट’ नाम से एक पोर्टल लॉन्च किया है. पोर्टल के माध्यम से स्वास्थ्य बीमा तथा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की सेवाओं के साथ-साथ कर्मचारी राज्यत बीमा निगम की सेवाओं की निगरानी भी की जाएगी.

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद में की गई घोषणा के अनुसार राम मंदिर ट्रस्ट का नाम क्या रखा गया है?
a. श्री राम मंदिर सेवा ट्रस्ट
b. श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र
c. श्री राम सेवा समिति
d. श्री राम जन्मभूमि कल्याण समिति

ANSWER: b. श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 05 फरवरी 2020 को संसद में घोषणा की कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए एक ट्रस्ट बनाया जायेगा जिसे श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के नाम से जाना जायेगा. उन्होंने यह भी बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार मस्जिद के लिए 5 एकड़ भूमि भी दी जाएगी. इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को मंदिर निर्माण के लिए आवश्यक स्वयात्तता प्रदान की जाएगी तथा 67.70 एकड़ भूमि दी जाएगी.

3. किस देश ने हाल ही में सर्वाधिक ऊंचाई वाले फैशन शो के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया?
a. नेपाल
b. बांग्लादेश
c. भूटान
d. पाकिस्तान

ANSWER: a. नेपाल
नेपाल ने अब तक के सबसे अधिक ऊंचाई वाले फैशन शो कार्यक्रम का आयोजन कर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के बारे में लोगों को जागरूक करना था. यह आयोजन एवरेस्ट बेस कैंप के पास काला पत्थर में 5340 मीटर (17,515 फीट) की ऊंचाई पर आयोजित किया गया था. दरअसल, यह आयोजन नेपाल टूरिज्म बोर्ड के विजिट नेपाल ईयर 2020 अभियान का हिस्सा था.

4. काला घोड़ा कला महोत्सव, किस शहर में आयोजित होने वाला एक वार्षिक कला महोत्सव हैं?
a. जयपुर
b. पटना
c. मुंबई
d. लखनऊ

ANSWER:  c. मुंबई
काला घोड़ा कला महोत्सव, मुंबई में आयोजित होने वाला एक वार्षिक कला महोत्सव हैं. ये वार्षिक सांस्कृतिक समारोह दक्षिण मुंबई के धरोहर उपक्षेत्र के व्यापक क्षेत्र में आयोजित किया जाता है. नौ दिवसीय उत्सव में लोगों को समकालीन कलाकृतियों, संगीत, रंगमंच और स्टैंड-अप कॉमेडी सहित कई उत्सवों और दक्षिण मुंबई की सड़कों पर बहुत कुछ का आनंद लेने का अवसर मिलता है.

5. अंतरराष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 29 जनवरी
b. 27 जनवरी
c. 17 जनवरी
d. 20 जनवरी

ANSWER: b. 27 जनवरी
संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संचार विभाग ने प्रलय के पीड़ितों की याद में अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने को चिह्नित किया. इस दिन की घोषणा नवंबर 2005 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में आधिकारिक तौर पर की गई थी. यह दिन द्वितीय विश्व युद्ध के समाप्त होने का प्रतीक है.