TALENT HUNT ANSWERS 7/9/2019

0
85
  1. भारत और अमेरिका के मध्य आयोजित किस संयुक्त युद्धाभ्यास का 15वां संस्करण 05 सितंबर से आरंभ हुआ है?
    a. ऑपरेशन कोबरा 2019
    b. युद्ध अभ्यास 2019
    c. संयुक्त सेनानी 2019
    d. आधुनिक सेना 2019

ANSWER: b. युद्ध अभ्यास 2019 
यह अभ्यास 18 सितंबर 2019 को समाप्त होगा. यह युद्धाभ्यास भारत तथा अमेरिका के बीच एक प्रमुख दि्वपक्षीय रक्षा सहयोग का प्रयास है. यह भारत और अमेरिका के बीच सबसे बड़ा संयुक्तर सैन्यघ प्रशिक्षण और रक्षा सहयोग है. यह युद्धाभ्यास दोनों देशों के बीच बारी-बारी से आयोजित किए जाते है. यह युद्धाभ्यास का 15वां संस्कrरण है.

 

  1. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में लेसोथो में नया भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?
    a. अमृत पाल सिंह
    b. संदीप मंडल
    c. जयदीप सरकार
    d. योगेश कौशिक

ANSWER: c. जयदीप सरकार
1987 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी जयदीप सरकार को लेसोथो  में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है. वे वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त भी हैं. उन्हें दक्षिण अफ्रीका के साथ-साथ लेसोथो का कार्यभार भी सौंपा गया है.

 

  1. ‘इंडिया-अफ्रीका पार्टनरशिप’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन निम्नलिखित में से किस शहर में आयोजित किया गया?
    a. मुंबई
    b. मैसूर
    c. सूरत
    d. नई दिल्ली

ANWER: d. नई दिल्ली
विश्व मामलों की भारतीय परिषद् (ICWA) द्वारा आयोजित ‘इंडिया-अफ्रीका पार्टनरशिप’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन में दोनों देशों के बीच मौजूद आर्थिक और सामाजिक संबंधों पर चर्चा की गई. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि भारत, अफ्रीका के विकास में एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरा है. अफ्रीका के ‘एजेंडा-2063’ पर भी चर्चा की गई जिसके तहत भारत और अफ्रीका के संबंधों को नये आयामों पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई.

  1. भारतीय सेना की एक टीम ने विषम मौसम की चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करते हुए किस पर्वत पर सफलतापूर्वक फतह हासिल की?
    a. लियो परगेल पर्वत
    b. कैलाश पर्वत
    c. माउंट आबू पर्वत
    d. गिरनार पर्वत

ANSWER: a. लियो परगेल पर्वत
लियो परगेल पर्वत हिमाचल की तीसरी सबसे ऊँची चोटी है जिसकी ऊँचाई करीब 6773 मीटर है. इसे सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण एवं तकनीकी दृष्टि से अत्यंत कठिन चोटी माना जाता है. यह पर्वत ज़ास्कर रेंज (Zaskar Range) में आता है. इस अभियान दल को हिमाचल स्थित पूह से ट्राई पीक ब्रिगेड के कमांडर द्वारा रवाना किया गया था.

 

  1. हाल ही में लैंसेट (Lancet) में प्रकाशित शोध पत्र के अनुसार किस देश में कार्डियो-वैस्कुलर रोगों (Cardiovascular Disease) के कारण होने वाली मृत्यु-दर उच्च है?
    a. चीन
    b. जापान
    c. भारत
    d. रूस

ANSWER: c. भारत
इस शोध पत्र में निम्न आय वाले देशों एवं मध्यम आय वाले देशों में घरेलू वायु प्रदूषण को Cardiovascular Disease के एक प्रमुख कारण के रूप में पहचाना गया है. Cardiovascular Disease हृदय और रक्त वाहिकाओं से संबंधित बीमारियों का समूह है. निम्न और मध्यम आय वाले देशों में सबसे गरीब लोग सर्वाधिक प्रभावित होते हैं.