Talent Hunt Answers 8/03/2019

0
36
  1. भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने हाल ही में देश भर में कितने जीपीएस स्टेशनों की स्थापना की?
    a.22
    b. 30
    c. 40
    d. 50

ANSWER:- a. 22
विवरण: भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने देश भर में 22 जीपीएस स्टेशनों की स्थापना की. इन स्टेशनों का उपयोग भूकंप की दृष्टि से खतरनाक क्षेत्रों की पहचान करने के लिए किया जाएगा, इससे मानचित्रण गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.

2. किस देश की संसद ने एक कानून पास किया है जिसके तहत सरकार या राष्ट्रपति का अपमान करने पर 15 दिनों की जेल या 1.06 लाख रुपये जुर्माना हो सकता है?
a.  नेपाल
b.  बांग्लादेश
c.  रूस
d.  भारत

ANSWER:- c. रूस
विवरण: रूसी संसद ने एक कानून पास किया है जिसके तहत सरकार या राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का अपमान करने पर 15 दिनों की जेल या 1.06 लाख रुपये जुर्माना हो सकता है.

3. वेनेज़ुएला की सरकार ने किस देश के राजदूत डेनियल क्रीनर को पर्सोना नॉन ग्राटा घोषित कर दिया है?
a. जापान
b. रूस
c. चीन
d. जर्मनी

ANSWER:- d. जर्मनी
विवरण: वेनेज़ुएला की सरकार ने जर्मनी के राजदूत डेनियल क्रीनर को पर्सोना नॉन ग्राटा घोषित कर दिया है और उन्हें 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है.

4. निम्न में से किस शहर में 15000 करोड़ रुपये के निवेश के जरिए एक आभूषण पार्क बनाया जाएगा?
a.  जयपुर
b. पटना
c.  मुंबई
d.  कानपुर

ANSWER:- c. मुंबई
विवरण: वाणिज्य और उद्योग और नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने 06 मार्च 2019 को नवी मुंबई में इंडिया ज्वेलरी पार्क का शिलान्यास किया. द इंडिया ज्वैलरी पार्क देश में अपनी तरह का पहला आभूषण पार्क है.

5. पत्रिका नेचर क्लाइमेट चेंजमें प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, मनुष्यों द्वारा भूमि प्रयोग बढ़ाए जाने से आगामी 50 वर्ष में कितने प्रजातियों पर विलुप्त होने का खतरा बढ़ने की आशंका है?
a.  1500
b.  1700
c.  1200
d.  1000

ANSWER:- b. 1700
विवरण: पत्रिका ‘नेचर क्लाइमेट चेंज’ में प्रकाशित एक अध्ययन में यह बात कही गई है कि मनुष्य द्वारा लगातार बढ़ रहे भूमि इस्तेमाल का खामियाजा अन्य जीवों को भुगतना पड़ सकता है. अध्ययन में यह पाया गया कि मनुष्यों द्वारा भूमि प्रयोग बढ़ाए जाने से आगामी 50 वर्ष में 1700 प्रजातियों पर विलुप्त होने का खतरा बढ़ने की आशंका है.