Talent Hunt Answers 9/02/2018

0
47

1.राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 06 फरवरी 2019 को देश के जाने माने कितने कलाकारों को वर्ष 2017 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान करेंगे?
a.    42
b.    50
c.    60
d.    55

ANSWER: a. 42
विवरण: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 06 फरवरी 2019 को देश के जाने माने 42 कलाकारों को वर्ष 2017 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान करेंगे. इन कलाकारों को पुरस्कार में एक लाख रुपये का चेक प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान किया जाएगा.

2. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2018-19 की अप्रैल-दिसंबर अवधि के दौरान देश का राजकोषीय घाटा कितने लाख करोड़ रुपये रहा जो बजट में निर्धारित लक्ष्य का 112.4% है?
a.    5.01 लाख करोड़ रुपये
b.    4.01 लाख करोड़ रुपये
c.    7.01 लाख करोड़ रुपये
d.    8.01 लाख करोड़ रुपये

ANSWER: c. 7.01 लाख करोड़ रुपये
विवरण: सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2018-19 की अप्रैल-दिसंबर अवधि के दौरान देश का राजकोषीय घाटा 7.01 लाख करोड़ रुपये रहा जो बजट में निर्धारित लक्ष्य का 112.4% है. इससे पहले अप्रैल-नवंबर अवधि के दौरान यह आंकड़ा बजटीय लक्ष्य का 115% था.

3. केंद्र सरकार ने नियमों में बदलाव कर महिलाओं को खदानों में ज़मीन के नीचे सुबह 6 बजे से शाम कितने बजे तक नौकरी करने की अनुमति दी है?
a.    8 बजे तक
b.    10 बजे तक
c.    9 बजे तक
d.    7 बजे तक

ANSWER: d. 7 बजे तक
विवरण: केंद्र सरकार ने नियमों में बदलाव कर महिलाओं को खदानों में ज़मीन के नीचे सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक नौकरी करने की अनुमति दी है. हालांकि, महिलाओं को सिर्फ तकनीक, सुपरवाइज़री और प्रबंधन से जुड़ी ज़िम्मेदारी दी जा सकेगी.

4. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के अनुसार, ‘वचन-पत्रके वादों पर अमल करते हुए उन्होंने राज्य सरकार द्वारा पोषित उद्योगों में कितने प्रतिशत रोज़गार स्थानीय लोगों को देना अनिवार्य कर दिया है?
a.    70%
b.    50%
c.    40%
d.    30%

ANSWER: a. 70%
विवरण: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के अनुसार, ‘वचन-पत्र’ के वादों पर अमल करते हुए उन्होंने राज्य सरकार द्वारा पोषित उद्योगों में 70% रोज़गार स्थानीय लोगों को देना अनिवार्य कर दिया है.

5. कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने राजनीतिक, आर्थिक व मानवीय संकट से ग्रस्त वेनेज़ुएला को कितने करोड़ रुपये की मदद का घोषणा किया है?
a.    186 करोड़ रुपये
b.    386 करोड़ रुपये
c.    286 करोड़ रुपये
d.    206 करोड़ रुपये

ANSWER: c. 286 करोड़ रुपये
विवरण: कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने राजनीतिक, आर्थिक व मानवीय संकट से ग्रस्त वेनेज़ुएला को 286 करोड़ रुपये की मदद का घोषणा किया है. गौरतलब है, वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और विपक्ष के बीच सत्ता को लेकर गतिरोध चल रहा है.