TALENT HUNT QUIZ ANSWERS 1/05/2019

0
164
  1. बीसीसीआई ने हाल ही में कितने खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया है?
    a.    चार
    b.    पांच
    c.    छह
    d.    सात

ANSWER:  a. चार
विवरण: बीसीसीआई ने हाल ही में चार खिलाड़ियों – मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, रविन्द्र जडेजा, पूनम यादव – को अर्जुन अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया है.

2. हाल ही में भारत में किस कार निर्माता कंपनी ने अगले वर्ष 1 अप्रैल से डीज़ल कारों की बिक्री बंद करने का फैसला किया है?
a.    टोयोटा इंडिया
b.    टाटा मोटर्स
c.    मारुति सुज़ुकी इंडिया
d.    रेनॉल्ट इंडिया

ANSWER: c. मारुति सुज़ुकी इंडिया
विवरण: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी इंडिया ने अगले वर्ष 1 अप्रैल से डीज़ल कारों की बिक्री बंद करने का फैसला किया है.

3. ओडिशा में किस चक्रवाती तूफ़ान को लेकर चेतावनी जारी की गई है?
a.    कल्पना
b.    रुद्रा
c.    राशि
d.    फानी

ANSWER:  d. फानी
विवरण: मौसम विभाग के अनुसार तूफान फानी बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में तेज होता जा रहा है और अगले 24 घंटों में इसके अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. इस तूफान के चलते तमिलनाडु एवं आंध्रप्रदेश में अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है.

4. लोकसभा के चौथे चरण के चुनावों में सबसे अधिक किस राज्य की सीटों पर मतदान किया जा रहा है?
a.    गुजरात
b.    उत्तर प्रदेश
c.    महाराष्ट्र
d.    राजस्थान

ANSWER:  c. महाराष्ट्र
विवरण: 17वीं लोकसभा के चौथे चरण के लिए मतदान 29 अप्रैल 2019 को शुरू हो गया है. इस चरण में 72 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. चौथे चरण में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 17 सीटों पर वोटिंग हो रही है

5. वह कम्पनी जिसने हाल ही में FC5 आलू उगाने पर बिना मंजूरी लिए इस किस्म के आलू उगाने वाले किसानों पर केस दर्ज कराया है?
a.    ब्रिटानिया
b.    पेप्सिको
c.    नेस्ले
d.    केएफसी

ANSWER: b. पेप्सिको
विवरण: पेप्सिको का कहना है कि बिना इजाज़त लिए किसान FC5 किस्म के आलू की खेती नहीं कर सकते. कंपनी ने इस किस्म के आलू की बिना इजाज़त बुआई करने वाले किसानों पर भारत में केस दर्ज किया है.