talent hunt quiz answers 26/04/2019

0
71
  1. बॉलीवुड की किस एक्ट्रेस को दूसरी बार दादा साहब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड फॉर इमर्जिंग टैलेंट ऑफ द इयरसे नवाज़ा गया है?
    a.    आहना कुमरा

    b.    करीना कपूर
    c.    अनुष्का शर्मा
    d.    सन्नी लियोन

ANSWER:  a. आहना कुमरा
विवरण: बॉलीवुड एक्ट्रेस आहना कुमरा को एक बार फिर ‘दादा साहब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड फॉर इमर्जिंग टैलेंट ऑफ द इयर’ से नवाज़ा गया है. आहना कुमरा को लगातार दूसरे साल यह पुरस्कार मिला है.

2. पहलवान बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में कजाख्स्तान के पहलवान को 12-7 से हराकर कौन सा पदक अपने नाम किया?
a.    रजत पदक

b.    कांस्य पदक
c.    स्वर्ण पदक
d.    इनमें से कोई नहीं

ANSWER: c. स्वर्ण पदक 
विवरण: एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और अपने भारवर्ग में दुनिया के नंबर-1 पहलवान बजरंग पुनिया ने यहां जारी एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया, जबकि प्रवीण राणा को अपने वर्ग में रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा.

3. ईरान और किस देश ने संयुक्त सीमा अनुक्रिया बल की स्थापना करने का निर्णय लिया है?
a.    नेपाल

b.    चीन
c.    रूस
d.    पाकिस्तान

ANSWER: d. पाकिस्तान
विवरण: ईरान और पाकिस्तान ने संयुक्त सीमा अनुक्रिया बल की स्थापना करने का निर्णय लिया है, हाल ही में आतंकवादी समूहों द्वारा इन दोनों देशों के सीमान्त क्षेत्रों में कई घातक हमले किये हैं.

4. किस देश से आयात होने वाले चोकलेट, दूध और इसके उत्पादों के आयात पर रोक को अनिश्चितकाल के लिये बढ़ा दिया गया है?
a.    चीन

b.    नेपाल
c.    रूस
d.    भूटान

ANSWER: a. चीन
विवरण: चीन से आयात होने वाले चोकलेट, दूध और इसके उत्पादों के आयात पर रोक को अनिश्चितकाल के लिये बढ़ा दिया गया है. चीन से दूध तथा इससे जुड़ उत्पादों के आयात पर रोक अब बंदरगाहों पर स्थित प्रयोगशालाओं में जहरीले रसायन मेलामीन का परीक्षण करने की सुविधा उपलब्ध होने तक जारी रहेगी.

5. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कितने किस्तों में 10,500 करोड़ रुपये जारी किए?
a.    तीन

b.    दो
c.    चार
d.    सात

ANSWER:  b. दो
विवरण: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दो किस्तों में 10,500 करोड़ रुपये जारी किए. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त के तहत 3.10 करोड़ छोटे एवं सीमांत किसानों को 2,000 – 2,000 रुपये जारी किए गए हैं और 2.10 करोड़ किसानों को योजना की दूसरी किस्त भी पहुंच चुकी है.