TALENT HUNT ANSWER 05/10/2020

0
103

1. किस राज्य सरकार ने लघु और सीमांत किसानों के लिए जल कल योजना शुरू की है?
a.    केरल
b.    पंजाब
c.    तमिलनाडु
d.    आंध्र प्रदेश

ANSWER: d. आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने ‘वाईएसआर जल कल स्कीम’ की शुरुआत की. इसके तहत राज्य के जरूरतमंद किसानों के लिए मुफ्त में बोरवेल ड्रिल की व्यवस्था कराई जाएगी. राज्य सरकार का दावा है कि ‘वाईएसआर जल कल स्कीम’ से लगभग तीन लाख किसान लाभान्वित होंगे और चार साल में 2,340 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ खेती के तहत पांच लाख एकड़ जमीन को शामिल किया जाएगा.

2. वेदांतु नामक ऑनलाइन ट्यूशनिंग प्लेटफार्म के ब्रांड एम्बेसडर निम्न में से किसे नियुक्त किया गया?
a.    आमिर खान
b.    अजय देवगन
c.    वसंत देव
d.    राहुल राय

ANSWER: a. आमिर खान
अभिनेता शाहरुख खान के बाद आमिर खान ऑनलाइन शिक्षा से जुड़ी कंपनी वेदांतु (Vedantu) के ब्रांड एम्बेसडर बन गए हैं. शाहरुख Byju से जुड़े हुए हैं. वेदांतु से जुड़ने के कुछ ही दिन पहले आमिर को वाहनों के टायरों का निर्माण करने वाली कंपनी, सिएट टायर्स ने अगले दो सालों के लिए अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है.

3.हाल ही में पुणे स्थित ‘सीरम इंस्स्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ ने COVID-19 वैक्सीन के उत्पादन को 100 मिलियन खुराक से बढ़ाकर कितने मिलियन खुराक करने की घोषणा की है?
a.    100 मिलियन
b.    200 मिलियन
c.    300 मिलियन
d.    400 मिलियन

ANSWER: b. 200 मिलियन
हाल ही में पुणे स्थित ‘सीरम इंस्स्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ ने COVID-19 वैक्सीन के उत्पादन को 100 मिलियन खुराक से बढ़ाकर 200 मिलियन खुराक करने की घोषणा की है. गौरतलब है कि वर्तमान में सीरम इंस्स्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा अमेरिकी वैक्सीन निर्माता नोवाक्स और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय तथा एस्ट्राज़ेनेका द्वारा विकसित COVID-19 वैक्सीन के उत्पादन के लिये समझौते किये गए हैं. इस फंडिंग के माध्यम से सीरम इंस्स्टीट्यूट ऑफ इंडिया को एस्ट्राज़ेनेका  और नोवाक्स द्वारा लाइसेंस प्राप्त वैक्सीन के निर्माण को तेज़ी से बढ़ाने में सहायता प्राप्त होगी.

4.अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a.    10 जनवरी
b.    12 मार्च
c.    02 अक्टूबर
d.    15 नवंबर

ANSWER: c. 02 अक्टूबर
महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर पर अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र की आमसभा के अनुसार, इस दिवस का उद्देश्य लोगों में शिक्षा और जन जागरूकता के माध्यम से “अहिंसा के संदेश” को फैलाना है. अहिंसा की नीति के ज़रिए विश्व भर में शांति के संदेश को बढ़ावा देने के महात्मा गांधी के योगदान को सराहने के लिए इस दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का फ़ैसला किया गया था. महासभा के कुल 191 सदस्य देशों में से 140 से भी ज़्यादा देशों ने इस प्रस्ताव को सह-प्रायोजित किया था.

5.कंबोडिया में भारत का अगला राजदूत किसे नियुक्त किया गया है?
a.    देवयानी उत्तम खोबरागड़े
b.    राहुल सचदेवा
c.    उत्तम प्रकाश
d.    अब्दुल बासित

ANSWER: a. देवयानी उत्तम खोबरागड़े
देवयानी उत्तम खोबरागड़े को कंबोडिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है. विदेश मंत्रालय ने हाल ही में कहा कि वह जल्द ही कार्यभार संभाल सकती हैं. भारतीय विदेश सेवा की 1999 बैच की अधिकारी वर्तमान में दिल्ली स्थित मुख्यालय में संयुक्त सचिव हैं. खोबरागड़े अपने करीब 21 साल के करियर में बर्लिन, इस्लामाबाद, रोम और न्यूयॉर्क में भारतीय मिशनों में काम कर चुकी हैं.