प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर के रजत जयंती समारोह में शामिल

0
280

CURRENT G.K.

1.अमरीका आने वाले पाकिस्तान के लोगों की कड़ी जांच होनी चाहिए – सांसद पीटर किंग :-

अमरीका के प्रमुख सांसद पीटर किंग ने कहा है कि अमरीका आने वाले पाकिस्तान के लोगों की कड़ी जांच होनी चाहिए क्योंकि वहां बड़ी संख्या में आतंकी हैं।

सी एन एन को दिये इंटरव्यू में श्री किंग ने कहा कि पाकिस्तान ने सीरिया में इस्लामकि स्टेट की कार्रवाई में मदद के लिए आठ सौ आतंकी भेजे हैं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कल कहा था कि ग्रीन कार्ड अब आसानी से नहीं दिया जायेगा। आई एस के उकसावे पर एक उज़बेक आतंकी द्वारा न्यूयॉर्क में आठ लोगों को मारने के बाद इस व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है।

 

2.नेपाल में संसदीय और प्रांतीय चुनावों के अंतिम चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये गए :-

नेपाल में संसदीय और प्रांतीय चुनावों के दूसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन पत्रआज दाखिल किये जा रहे हैं। 45 जिलों में प्रतिनिधि सभा के 128 और राज्य विधानसभाओं के 256 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए ये पर्चे दाखिल किये जा रहे हैं।

इन जिलों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और चुनाव अधिकारियों के कार्यालयों में शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किये जायेंगे। रविवार को नाम वापस लिये जा सकते हैं और उसी दिन उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जायेगी।

दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए सात दिसंबर को मतदान होगा। पहले चरण के लिए 26 नवंबर को वोट डाले जायेंगे।

 

3.म्यादमांर की स्टेाट काउंसलर आंग सान सू की ने हिंसाग्रस्ता रखाएं प्रांत का दौरा किया :-

म्यामां की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की हिंसाग्रस्त रखाएं प्रांत का दौरा कर रही हैं। वे क्षेत्रीय राजधानी सिटवे और अन्य शहरों में जायेंगी।

जातीय आधार पर रोहिंजा मुस्लमानों पर सैन्य कार्रवाई न रोकने के कारण दुनिया भर में उनकी आलोचना हुई। पिछले अगस्त से लगभग छह लाख रोहिंजा भाग कर बांग्लादेश चले गए। रखाएं में थानों पर घातक हमलों के बाद हिंसा फैल गई थी।

 

4.उच्चतम न्यायालय आधार कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका की करेगा सुनवाई :-

उच्चतम न्यायालय आधार कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर कल सुनवाई के लिए राजी हो गया। यह मामला न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष आया और याचिकाकर्ता के वकील ने तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए कहा कि इसी तरह की याचिकाएं शीर्ष अदालत में सुनवाई के लिए पहले से सूचीबद्ध हैं।

कर्नाटक के मैथ्यू थॉमस ने आधार कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

उन्होंने कहा था कि यह निजता के अधिकार का उल्लंघन करता है और बायोमेट्रिक प्रणाली ठीक ढंग से काम नहीं कर रही है।

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने 30 अक्तूबर को कहा था कि संवैधानिक पीठ का गठन किया जाएगा और आधार से संबंधित मामले उसके समक्ष सुनवाई के लिए नवंबर के अंतिम सप्ताह में आएंगे।

 

5.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर के रजत जयंती समारोह में शामिल  :-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के गांधी नगर , जहां वे अक्षरधाम मंदिर के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे।

बोचासनवासी श्री अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था ने श्री मोदी के दौरे की घोषणा की है।

 

6.बम्बहई शेयर बाजार का सेंसेक्स0 शुरूआती कारोबार में 45 अंक की वृद्धि के साथ 33 हजार 645 पर था :-

बम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 45 अंक की वृद्धि के साथ 33 हजार 645 पर था। अब से कुछ देर पहले यह 33 हजार 625 पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 10 हजार 438 पर पहुंच गया। अन्तर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रूपया डॉलर के मुकाबले 1 पैसे मजबूत हुआ और एक डॉलर 64 रूपये 58 पैसे का बोला गया।

 

7.आधार के बिना भी ग़रीबों को मिलेंगे सरकारी लाभ :-

केन्द्र ने आधार कार्ड के बिना ग़रीबों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न नहीं दिये जाने की शिकायतों पर कड़ा रुख अख़्तियार करते हुए सभी राज्यों को पत्र लिख कर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि आधार कार्ड विहीन ग़रीबों को भी खाद्यान्न सहित सभी सरकारी लाभ प्राप्त हों।

सूत्रों ने यहां बताया कि केन्द्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस आशय की मीडिया रिपोर्टों को संज्ञान में लेते हुए मंत्रालय के अधिकारियों से बात की है और इसके बाद मंत्रालय ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिख कर निर्देश दिये हैं कि अगर किसी ग़रीब के पास आधार कार्ड नहीं है तो भी उसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न सहित सभी प्रकार के सरकारी लाभ सुनिश्चित किये जाएं।

झारखंड में एक 10 वर्षीय बच्ची की भूख से मौत की घटना के प्रकाश में आयी है।

 

8.केंद्र ने पुडुचेरी में पर्यटन परियोजनाओं के लिए 109 करोड़ रुपये आवंटित किए :-

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने आज कहा कि केंद्र ने इस संघ शासित प्रदेश में ‘स्वदेश दर्शन’ के तहत पर्यटन परियोजनाओं को प्रोत्साहन के लिए 109 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यटन को प्रशासन और सरकार द्वारा शीर्ष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पुडुचेरी को एक गतिशील पर्यटन गंतव्य के रूप में पेश करना चाहती है।

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने पहले ही स्वदेश दर्शन योजना के तहत पुडुचेरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 109 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

 

9.गगन नारंग ने राष्ट्र मंडल निशानेबाजी प्रतियोगिता की 50 मीटर राइफल प्रोन मुकाबले में रजत पदक जीता :-

ओलम्पिक खेलों के कांस्य पदक विजेता गगन नारंग ने राष्ट्रमंडल निशानेबाजी प्रतियोगिता के 50 मीटर राइफल प्रोन मुकाबले में रजत पदक जीत लिया है।

इसी मुकाबले का कांस्य पदक भारत के ही स्वपनिल सुरेश कुसाले ने जीता। स्वर्ण पदक ऑस्ट्रेलिया के डेन सैम्पसन ने हासिल किया। महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल फाइनल में भारत की स्नूराज सिंह ने कांस्य पदक जीता।

 

10.भारतीय महिला हॉकी टीम एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची :-

भारतीय महिला हॉकी टीम एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। जापान के काकामिगाहारा में भारतीय महिला टीम ने कजाख्स्तिान को 7-1 से हराया।

गुरजीत कौर ने 3 और नवनीत कौर ने 2 गोल किए। भारत ने इस टुर्नामेंट में अब तक अपने सभी मैच जीते हैं।