Talent Hunt Answers 21/05/2018

0
74

TALENT HUNT QUIZ

 

  1.  हाल ही में हुए कैबिनेट फेरबदल के तहत किसे अस्थायी रूप से वित्त मंत्री बनाया गया है?
  2.    राज्यवर्धन सिंह राठौड़
  3.    राजनाथ सिंह
  4.    प्रकाश जावेडकर
  5.    पीयूष गोयल

ANSWER – d. पीयूष गोयल

विवरण: अरूण जेटली के स्वस्थ होने तक वित्त और कारपोरेट मामलों का प्रभार अस्थायी रूप से पीयूष गोयल को सौंपा गया है.

 

  1. हाल ही में हुए कैबिनेट फेरबदल में स्मृति ईरानी से सूचना प्रसारण मंत्रालय का कार्यभार लेकर किसे इसका स्वतंत्र प्रभार दे दिया गया है?
  2.    राज्यवर्धन सिंह राठौड़
  3.    अरुण जेटली
  4.    एसएस अहलूवालिया
  5.    उमा भारती

ANSWER – a. राज्यवर्धन सिंह राठौड़

विवरण: स्मृति ईरानी से सूचना प्रसारण मंत्रालय का कार्यभार लेकर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को इसका स्वतंत्र प्रभार दे दिया गया है.

 

  1.  केंद्र सरकार ने हाल ही में कितनी मंडियों को ई-नैम से जोड़ने की घोषणा की?
  2.    150
  3.    200
  4.    250
  5.    300

ANSWER – b. 200

विवरण: भारत सरकार देश की 200 अन्य थोक मंडियों को ई-नैम में शामिल करने की योजना पर कार्य कर रही है.

 

  1. साउथ एशिया प्रेस फ्रीडम रिपोर्ट, 2017-18 के अनुसार किस देश में सबसे अधिक इन्टरनेट पर प्रतिबन्ध लगाया गया?
  2.    पाकिस्तान
  3.    बांग्लादेश
  4.    भारत
  5.    म्यांमार

ANSWER – c. भारत

विवरण: यूनेस्को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट की साउथ एशिया प्रेस फ्रीडम रिपोर्ट के अनुसार मई 2017 से अप्रैल 2018 के बीच इंटरनेट बंद होने की कम से कम 97 घटनाएं हुईं जिसमें अकेले भारत में ऐसे 82 मामले सामने आए.

 

  1. आरबीआई ने एक आरटीआई के तहत किस बैंक के घोटाले से जुड़ी निरीक्षण रिपोर्ट्स को साझा करने से इनकार कर दिया है?
  2. भारतीय स्टेट बैंक
  3. ऐक्सिस बैंक
  4. बैंक ऑफ बड़ौदा
  5. पंजाब नैशनल बैंक

ANSWER – d. पंजाब नैशनल बैंक

विवरण: आरबीआई ने एक आरटीआई के तहत पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले से जुड़ी निरीक्षण रिपोर्टों को साझा करने से इनकार कर दिया है.