डीएनए टेस्ट नेताजी की मौत पर संदेह को खत्म कर देगा :-

0
155

DAILY CURRENT GK

 

  1. पद्मावतके विरोध में निकाली स्वाभिमान रैली :- फिल्म पद्मावत के विरोध में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के लोगों ने नगर में रैली निकाली। इस दौरान ऐहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात रहा। बुधवार को रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान में क्षत्रिय समाज के लोग एकजुट हुए। यहां से इन लोगों ने पदमावती स्वाभिमान रैली निकाली। रैली रामलीला मैदान से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक, मेन बाजार, डाकखाना गली, सतेन्द्र चन्द्र गुड़िया मार्ग, माता मंदिर रोड, चीमा चौराहे होते हुए रामलीला मैदान में पहुंचकर खत्म हुई।

 

 

 

 

 

  1. उलटफेर वाला रहा दिन, राफेल नडाल चोटिल होकर OUT :- स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल का दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने का सपना टूट गया। मंगलवार को नडाल चोट के चलते साल के पहले ग्रैंड स्लैम से बाहर हो गए। वहीं उलटफेर से भरे दिन में गैरवरीयता प्राप्त काइल एडमंड और एलिस मर्टन्स सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे।दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नडाल को रॉड लीवर एरेना में मारिन सिलिच के खिलाफ चौथे सेट के दौरान दाएं पांव के ऊपरी हिस्से में परेशानी महसूस हुई। दर्द के बावजूद उन्होंने खेल जारी रखा लेकिन आखिर में पांचवें और निर्णायक सेट में वो बाहर हो गए। जब उन्होंने रिटायर होने का फैसला किया तब सिलिच 3-6, 6-3, 6-7 (5/7), 6-2, 2-0 से आगे चल रहे थे। यूएस ओपन के पूर्व विजेता सिलिच का सामना सेमीफाइनल में ब्रिटेन के एडमंड से होगा जिन्होंने एक अन्य क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में तीसरी वरीयता प्राप्त ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-4, 3-6, 6-3, 6-4 से उलटफेर का शिकार बनाया।

 

 

 

 

 

  1. आसमान से कूदकर महिलाओं को आजादीसिखा रही ये स्काईडाइवर :- मध्य पूर्व के कई देशों की तरह ही ईरान में भी महिलाओं पर कई बंदिशें हैं। लेकिन बावजूद इसके कई महिलाएं भ्रम को तोड़ते हुए इस सामाजिक व्यवस्था को बदलने का प्रयास कर रही हैं। ऐसी ही एक महिला स्काईडाइवर है जो ऊंचाइयों से छलांग लगाकर ईरानी महिलाओं को आजादी की सीख दे रही हैं। 35 साल की बाहारेह सस्सानी पेशे से तो अकाउंटेंट हैं लेकिन शौकिया तौर पर वो दुनियाभर में स्काईडाइविंग यानि पैराशूट पहनकर प्लेन से छलांग लगाती हैं। ये न सिर्फ उनका शौक है बल्कि एक संघर्ष है उन ईरानी महिलाओं को प्ररेरित करने के लिए जो अपनी आजादी महसूस नहीं कर पातीं। सस्सानी कहती हैं, ‘मैं सभी महिलाओं को इस एडवेंचर का अनुभव करने के लिए प्रेरित करती हूं। स्काईडाइविंग से ऐसा लगता है कि जिंदगी में कुछ भी करने के लिए आजाद हैं।’

 

 

 

 

  1. बजट से पहले मोदी सरकार का फैसला: 20 सरकारी बैंकों को मिलेंगे 88,000 करोड़, जानिए किस बैंक को मिलेंगे कितने रुपये :- सरकार ने पूंजी के अभाव से जूझ रहे सार्वजनिक क्षेत्र के 20 बैंकों में 88,139 करोड़ रुपये की पूंजी डालने की घोषणा की है। इसमें सबसे ज्यादा 10,610 करोड़ रुपये की पूंजी आईडीबीआई बैंक को दी जायेगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि उनके मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पूंजी डालने को लेकर विस्तृत विचार विमर्श के बाद योजना तैयार की है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 2.1 लाख करोड़ रुपये की नई पूंजी डालने की योजना पिछले साल अक्तूबर में घोषित की गई थी। इस योजना का क्रियान्वयन दो वित्त वर्षों 2017-18 और 2018-19 में किया जायेगा।

 

 

 

 

 

  1. हिरणों में फैल रही ये बीमारी इंसानों को बना देगी ‘Zombie’:-
    हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों में हमने कई बार जॉम्बी किरदार देखें हैं जो इंसानों को खाने के लिए दौड़़ते हैं। लेकिन ऐसी कोई बीमारी आजतक हकीकत में नहीं देखी गई है, ये सिर्फ फिल्मों की कल्पना मानी जाती है। लेकिन अब कुछ विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि हिरणों में तेजी से बढ़ रही एक बीमारी इंसानों में होने का खतरा है, जिसके बाद वो जॉम्बी जैसे बन जाएंगे।

 

 

 

 

  1. डीएनए टेस्ट नेताजी की मौत पर संदेह को खत्म कर देगा :- नेताजी की अस्थियों का डीएनए टेस्ट (परीक्षण) उनकी मृत्यु को लेकर लोगों के संदेह को दूर करेगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बेटी अनीता बोस-फाफ यही मानती हैं। यद्यपि वह कहती हैं कि यह तभी संभव होगा जब नेताजी के अंतिम संस्कार के बाद शेष हड्डियों से डीएनए निकाला जा सके। देश आज नेताजी की 121वीं जयंती मना रहा है। अनीता बोस ने यह विचार आशीष रे द्वारा लिखी गई ‘लेड टू रेस्ट : द कंट्रोवर्सी ओवर सुभाष चंद्र बोस डेथ’ नामक नई किताब में व्यक्त किए हैं। सितंबर, 1945 से टोक्यो के रेंकोजी मंदिर में रखी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अस्थियां रखी हुईं हैं। माना जाता है कि 18 अगस्त 1945 को ताइवान में एक हवाई दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी। किताब की भूमिका में अनीता बोस ने लिखा है, ‘नेताजी की अस्थियों का डीएनए परीक्षण कराना उन लोगों को सुबूत देने का एक संभावित विकल्प है, जो अगस्त 1945 में ताइहोकू में नेताजी की मौत को लेकर संदेह जताते हैं। हालांकि इस कोशिश के लिए भारत और जापान की सरकार को तैयार होना होगा।’

 

 

 

 

 

  1. गणतंत्र दिवस इस बार होगा खास, 10 आसियान नेताओं से अलग-अलग मिलेंगे पीएम मोदी:- 26 जनवरी को पूरा देश 69वां गणतंत्र का जश्न मनाएगा। यह गणतंत्र और भी खास होने वाला है। इस बार भारत 10 देशों के नेताओं की मेजबानी करेगा। इन नेताओं का भारत आना शुरु भी हो चुका है। बुधवार सुबह वियतनाम के प्रधानमंत्री न्गुयेन शुयान फुक अपनी पत्नी के साथ और कंबोडिया के पीएम हुन सेन भारत पहुंच चुके हैं।