भारत के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची

0
130

 

परिवहन के रूप में सड़क देश के आर्थिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढ़ाचा है। भारत में 52.32 लाख किलोमीटर से बड़ा सड़क नेटवर्क है। राजमार्ग (सड़क) को प्रबंधन के आधार पर भारत में राजमार्ग को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है: राष्ट्रीय राजमार्ग; राज्य राजमार्ग; और सीमा सड़कें। इस लेख में हम भारत के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची दे रहे हैं जिसका प्रयोग विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अध्ययन सामग्री के रूप में किया जा सकता है।

राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) मार्ग
राष्ट्रीय राजमार्ग 1 (NH -1)  दिल्ली से अमृतसर (अंबाला और जालंधर के रास्ते)
राष्ट्रीय राजमार्ग 1A (NH-1 A)  जालंधर से पुरी (माधोपुर, जम्मू, श्रीनगर और बारामुल्ला के रास्ते)
राष्ट्रीय राजमार्ग 2 (NH-2)  दिल्ली से कोलकाता (मथुरा और वाराणसी के रास्ते)
राष्ट्रीय राजमार्ग 3 (NH-3)  आगरा से मुंबई (ग्वालियर, इंदौर और नासिक के रास्ते)
राष्ट्रीय राजमार्ग 4 (NH-4)  ठाणे (मुंबई) से चेन्नई (पुणे, बेलगाम, हुबली, बैंगलोर और रानीपेट के  रास्ते)
राष्ट्रीय राजमार्ग 5 (NH- 5)  बेरागोडा (कोलकाता के नजदीक) से चेन्नई (कटक, विशाखापट्नम और विजयवाड़ा के रास्ते)
राष्ट्रीय राजमार्ग 6 (NH-6)  हज़िरा से कोलकाता (नागपुर, रायपुर और संबलपुर, धुले के रास्ते)
राष्ट्रीय राजमार्ग 7 (NH-7)  वाराणसी से कन्याकुमारी (नागपुर, बैंगलोर और मदुरई के रास्ते)
राष्ट्रीय राजमार्ग 8 (NH-8)  दिल्ली से मुंबई (जयपुर, अहमदाबाद और वडोदरा के रास्ते)
राष्ट्रीय राजमार्ग 9 (NH-9)  पुणे से मछलीलीपट्टनम (शोलापुर और हैदराबाद, विजयवाड़ा के रास्ते)
राष्ट्रीय राजमार्ग 10 (NH-10)  भारत-पाक सीमा पर चलने वाली फ़जिलका से दिल्ली
राष्ट्रीय राजमार्ग 14 (NH-14)  रावणपुर से बीवर (सिरोही)
राष्ट्रीय राजमार्ग 15 (NH-15)  पठानकोट से कांडला (थार रेगिस्तान के पास)
राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-24)  दिल्ली से लखनऊ
राष्ट्रीय राजमार्ग 39 (NH-39)  नुमालीगढ़ से भारत-म्यानमार सीमा