राजघाट में प्रथम बार महात्मा गांधी की प्रतिमा की स्थापना

0
597

CURRENT GK

राजघाट में प्रथम बार महात्मा गांधी की प्रतिमा की स्थापना :-

राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति की समाधि, राजघाट को पहली बार एक नयी विशेषता हासिल की है जो भारी संख्या में आगंतुकों को आकर्षित करती है। भारत के उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू ने स्वतंत्र भारत के शूरवीर की 148वीं जन्मशताब्दी पर महात्मा गांधी की 1.80 लम्बी कांस्य प्रतिमा अनावरण किया।

 

देशव्यापी निःशुल्क नेत्र परीक्षण अभियान शुरू करेंगे नितिन गडकरी :-

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र में नागपुर बाईपास पर पंजारी टोल प्लाजा पर ट्रक चालकों, क्लीनरों और हेल्परों के लिए देशव्यापी निःशुल्क नेत्र परीक्षण अभियान शुरू करेंगे। इस अवसर पर चश्मों का वितरण भी किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों के सर्वाधिक उपयोग करने वाले ट्रक ड्राइवरों के लिए साफ नजर और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है। नई दिल्ली में जारी सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार यह अभियान पांच दिन चलेगा। इसमें सरकारी संगठनों के साथ-साथ गैर-सरकारी संगठनों, उद्यमों और निजी व्यवसायों को शामिल किया जा रहा है।

पर्यटकों के लिए खुल रहा है काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान :-

विश्व विरासत में शामिल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान बारिश के दौरान बंद रहने के बाद पर्यटकों के लिए से फिर खोला जा रहा है। इस अवसर पर एक समारोह भी आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में असम के वन मंत्री प्रमिला रानी ब्रह्मा और जल संसाधन मंत्री केशव महंतो शामिल होंगे। वन मंत्री ने कहा कि धीरे-धीरे राष्ट्रीय उद्यान में हाथी और जीप सफारी भी शुरू हो जाएगा। इस साल बाढ़ के कारण काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को काफी नुकसान हुआ था। काजीरंगा के अलावा मोरीगांव जिले के पोबितोरा अभ्यारण्य भी पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया जाएगा।

 

भारत ने म्यॉंमा और बंगलादेश सीमा पर प्रवासियों के लिए खोली दो जांच चौकियां :-

भारत ने मिजोरम में म्यॉंमा और बंगलादेश सीमा पर प्रवासियों के लिए दो जांच चौकियां खोली हैं। गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा है कि केंद्र सरकार ने मिजोरम के लांगतलाई जिले में ज़ोरिनपुई चौकी को भारत और म्यॉंमा आने-जाने वालों की जांच के लिए अधिकृत किया है।

केंद्र ने भारत और बंगलादेश के बीच आवाजाही के लिए मिजोरम के लुंगलेई जिले की कोरपुईछुआ जांच चौकी को अधिकृत किया है। इन दोनों चौकियों का उपयोग वैध यात्रा दस्तावेजों वाले हर श्रेणी के यात्री कर सकेंगे।

 

हांग कांग में किया हजारों लोकतंत्र समर्थकों ने प्रदर्शन :-

हजारों लोकतंत्र समर्थकों ने चीन के नियंत्रण वाले हांग कांग की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि चीनी सरकार अपने विरोधियों पर काबू पाने के लिए अदालतों का इस्‍तेमाल कर रही है।

चीनी गणराज्‍य के स्‍थापना दिवस के सिलसिले में राष्‍ट्रीय अवकाश के दिन प्रदर्शनकारियों ने अर्ध-स्वायत्‍त चीनी क्षेत्र की सड़कों पर मार्च किया।

प्रदर्शनकारियों ने बैनर हाथों में लिए हुए थे जिन पर तानाशाही पूर्ण शासन का विरोध किया गया था और शहर के जस्टिस सक्रेटरी रिमस्‍की युएन के इस्‍तीफे की मांग की गई थी।

 

राज्‍यपाल नियुक्‍त :-

सरकार ने कुछ राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के नये राज्‍यपाल और उप-राज्‍यपाल की नियुक्ति की है। राष्‍ट्रपति‍ भवन से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार श्री सत्‍यपाल मलिक बिहार, श्री बनवारी लाल पुरोहित तमिलनाडु और श्री गंगा प्रसाद को मेघालय का राज्‍यपाल बनाया गया है। जबकि अरुणाचल प्रदेश के राज्‍यपाल के रूप में ब्रिगेडियर बी डी मिश्र की नियुक्ति की गई है। सेवानिवृत्‍त एडमिरल देवेन्‍द्र कुमार जोशी अंडमान निकोबार के उप-राज्‍यपाल होंगे। वे प्रोफेसर जगदीश मुखी का स्‍थान लेंगे, जिन्‍हें असम का राज्‍यपाल बनाया गया है।

 

हरियाणा सरकार ने दुगुनी की श्रमिकों की विधवाओं और आश्रितों की वित्तीय सहायता :-

हरियाणा सरकार ने औद्योगिक और वाणिज्यिक श्रमिकों की विधवाओं और आश्रितों के लिए वित्तीय सहायता की रकम एक लाख रुपए से बढ़ा कर दो लाख रुपए कर दी है। यह सहायता उन कामकारों के आश्रितों के लिए है जिनकी मृत्यु कार्यस्थल परिसर के बाहर हो जाती है।

इसके अलावा हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की साइकिल योजना, एलटीसी योजना और सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत कामगारों को दिए जाने वाले न्यूनतम वेतन को भी प्रतिमाह दस हजार रूपए से बढ़ाकर अट्ठारह हजार रुपए कर दिया गया है।

 

ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाने की योजना पर काम कर रहा है केन्द्र :-

केन्द्र ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाने के लिए ग्राम पंचायतों और निजी कंपनियों के बीच साझेदारी की योजना पर काम कर रहा है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने देश की पचास हजार ग्राम पंचायतों को चुना है, जहां महिला स्व सहायता समूह सक्रिय हैं और बुनियादी बैंकिंग ढांचा और बचत खाता धारक परिवार मौजूद हैं। ग्रामीण विकास सचिव अमरजीत सिन्हा ने कहा कि मिशन अंत्योदय के तहत स्टार्टअप से व्यापार के विकास में ग्राम पंचायतें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

दिल्ली में शुरू हो रही है राष्ट्रीय हार्डकोर्ट टेनिस चैम्पियनशिप :-

राष्ट्रीय हार्डकोर्ट टेनिस चैम्पियनशिप आज से दिल्ली में शुरू हो रही है। शीर्ष खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में पुरुष सिंगल्स में तमिलनाडु के दक्षिणेर सुरेश, आर्यन गोवेस और परमवीर सिंह बाजवा को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

पिछले साल के चैम्पियन विष्णु वर्धन ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। महिला वर्ग में पिछले साल की विजेता रिया भाटिया भी टूर्नामेंट से हट गयीं है। महिला सिंगल्स में मिहिका यादव, साई सम्हिता, स्नेहादेवी एस रेड्डी और महक जैन की मजबूत चुनौती होगी।

ओबीसी वर्गीकरण आयोग का गठन, जस्टिस रोहिणी बनीं अध्यक्ष :-

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उप-वर्गीकरण की व्यवहार्यता की जांच करने के लिए सोमवार को एक आयोग का गठन कर दिया। दिल्ली हाई कोर्ट की पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जी रोहिणी को पांच सदस्यीय ओबीसी उप-वर्गीकरण आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पिछड़ा वर्ग आयोग लंबे समय से आरक्षण का लाभ सभी जातियों तक पहुंचाने के लिए पिछड़ी जातियों को उप वर्गों में बांटने की सिफारिश करता रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय कैबिनेट ने 23 अगस्त को ओबीसी की केंद्रीय सूची के वर्गीकरण के लिए आयोग बनाने के फैसले को मंजूरी दी थी।

 

भारत के लिए बड़ी चुनौती, चीन ने चालू किया अरुणाचल सीमा के निकट नया एक्सप्रेस वे :-

चीन ने रविवार को 409 किमी लंबे नए एक्सप्रेस वे को चालू कर दिया। 5.8 अरब डॉलर (378 अरब रुपए) की लागत से बना यह हाईवे तिब्बत की राजधानी ल्हासा को न्यिंगची से जोड़ेगा। यह भारत के अरुणाचल प्रदेश की सीमा से लगा हुआ इलाका है।

इसलिए यह भारत की रक्षा चिंताओं को बढ़ाने वाला है। चीन की सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार यह एक्सप्रेस वे चालू होने से पर्यटकों के खास आकर्षण के केंद्र दोनों शहर जुड़ गए हैं। 80 किमी प्रति रफ्तार की दर से यह सफर करें तो ल्हासा से न्यिंगची के बीच की दूरी आठ की बजाए अब मात्र पांच घंटे में तय की जा सकेगी।

 

अमेरिका से भारत पहुंचा 16 लाख बैरल कच्चा तेल, पारादीप बंदरगाह में हुई डिलीवरी :-

भारत को अमेरिका के कच्चे तेल की पहला खेप प्राप्त हो गई है। सरकारी स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (आईओसी) ने ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पर 1.6 मिलियन बैरल (16 लाख बैरल) कच्चे तेल की डिलीवरी प्राप्त की है। कंपनी की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया, “आईओसी पारादीप, हल्दिया (पश्चिम बंगाल में), बरौनी (बिहार में) और बोंगाईगांव (असम में स्थित) की रिफाइनरी में कच्चे तेल को प्रोसेस्ड (संशोधित) करेगी।”