सीपीआईएम ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को बताया भाजपा का ट्रोजन हॉर्स

0
48

1.प्रधानमंत्री मोदी ने उत्‍तरप्रदेश के मेरठ में चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया:-

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार ने नारेबाजी करके निर्णायक कार्य किए हैं। बुधवार को मेरठ में लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा का प्रचार अभियान शुरू करते हुए श्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में समाज में या देश के किसी भी कोने में कोई ऐसा व्‍यक्ति नहीं है जिस तक विकास का लाभ पहुंचा हो। श्री मोदी ने कहा कि सरकार ने सबका साथ सबका विकास के उद्देश्‍य पर चलते हुए नये भारत के निर्माण के लिए काम किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने सर्जिकल स्‍ट्राइक करने का साहस दिखाया है। विपक्ष की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी ने देश के विकास के लिए काम किया है जबकि विपक्ष के पास विकास की कोई स्‍पष्‍ट नीति नहीं है।

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन को राजनीतिक अवसरवादिता बताते हुए श्री मोदी ने कहा कि अगर लोगों ने इन्‍हें चुना तो उत्‍तर प्रदेश में फिर से अपराध बढ़ेंगे और विकास थम जाएगा। स्‍वयं को चौकीदार बताते हुए उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार ने गरीबों के लिए मुफ्त स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्‍ध कराने और हर नागरिक के लिए बैंक खाता खोलने की पक्‍की व्‍यवस्‍था की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसान हमारे अन्‍नदाता है और एनडीए सरकार ने उनके विकास के लिए ऐतिहासिक उपाय किए हैं। श्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों की फसल का सरकारी खरीद मूल्‍य डेढ़ गुना करने की मांग पूरी कर दी है। श्री मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने देश के गरीबों से धोखा किया है।

2.भारत पृथ्‍वी की निचली कक्षा में उपग्रहभेदी प्रक्षेपास्‍त्र सैट का सफल परीक्षण करके अंतरिक्ष महाशक्ति बना:-

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठनडी.आर.डी.. ने उपग्रहभेदी प्रक्षेपास्‍त्र सैट का सफल परीक्षण किया। बुधवार को ओडिसा में डॉ० .पी.जे. अब्दुल कलाम द्वीप से छोड़ी गई मिसाइल ने अंतरिक्ष में परिक्रमा कर रहे अपने लक्ष्‍य को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मिशन शक्ति के तहत तीन चरणों वाले इस प्रक्षेपास्‍त्र ने अपने सभी उद्देश्यों को पूरा किया।

राष्ट्र के नाम संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने पृथ्वी की निचली कक्षा में एक सक्रिय उपग्रह को निशाना बनाकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। उन्‍होंने बताया कि उपग्रह भेदी प्रक्षेपास्‍त्र लक्ष्‍य को महज तीन मिनट में नष्‍ट कर दिया।प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए डी०आर०डी०ओ० के वैज्ञानिकों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत की सुरक्षा की दिशा में उठाया गया कदम है और इससे शांति और सदभाव को बढ़ावा मिलेगा।वीडियो कांफ्रेंस के जरिए वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘मेक इन इंडिया‘ के तहत हासिल इस उपलब्धि ने पूरे विश्‍व को यह संदेश दिया है कि भारत किसी से कम नहीं। रक्षा विशेषज्ञ उदय भास्‍कर ने आकाशवाणी को बताया कि यह परीक्षण सामरिक दृष्टिकोण से देश के लिए अहम है।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम० वेंकैया नायडू ने भी मिशन शक्ति की सफलता के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी है। श्री कोविंद ने कहा कि यह सफलता देश के लिए एक निर्णायक क्षण है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस सफल प्रक्षेपण के साथ भारतदुनिया में एक अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में उभरा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने कहा कि पिछली सरकार ने इस परीक्षण की अनुमति नहीं दी थी।

 

3.आईपीएलःकोलकाता नाइटराइडर्स ने किंग इलेवन पंजाब को 28 रन से पराजित किया:-

आईपीएल क्रिकेट में वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने कल रात कोलकाता में किंग्स इलेवन पंजाब को 28 रन से हरा दिया। बेंगलुरु में रात आठ बजे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का मुकाबला मुंबई इंडियन्स से होगा।

4.इंडिया ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत के शुभांकरडे ने चौथी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो को हराया:-

इंडिया ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारत के शुभांकर डे ने बुधवार को नई दिल्ली में चौथी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। भारत के किदाम्बी श्रीकांत, एच.एस. प्रणॉय और बी.साईप्रणीत पहले ही क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं।

5.कांग्रेस ने उर्मिला मातोंडकर को मुंबई नार्थ से बनाया उम्मीदवार:-

 Lok Sabha Election 2019 से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस का दामन थामा तो पार्टी ने उन्हें मुंबई नार्थ से अपना उम्मीदवार बना दिया। बिहार में महागठबंधन की किचकिच भी अब थम गई है। चुनावी हलचल से जुड़ी ऐसी ही ताजा तरीन खबरों के लिए हम लेकर आए हैं

महागठबंधन का घमासान खत्म, पाटलिपुत्र से मीसा भारती उम्मीदवार
महागठबंधन में काफी दिनों से जारी घमासान आखिरकार खत्म हो गया। राजद नेता तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस की कुछ सीटों और रालोसपा के उम्मीदवारों की घोषणा बाद में करने की बात कही है। पाटलिपुत्र से तेजस्वी की बहन मीसा भारती को टिकट दिया गया है

कांग्रेस ने उर्मिला मातोंडकर को बनाया उत्तरी मुंबई से उम्मीदवार
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने हाल ही में कांग्रेस का दामन थामा है। कांग्रेस से जुड़ने का उन्हें फायद भी हुआ और पार्टी ने उन्हें Lok Sabha Election 2019 में अपना प्रत्याशी बनाया है। उर्मिला उत्तरी मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार होंगी। 27 फरवरी को ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उर्मिला ने पार्टी की सदस्यता ली थी

6.अंटार्कटिका में खोजा गया झीलों का नेटवर्क, ग्लेशियर को कंट्रोल करने में मिलेगी सफलता:-

वैज्ञानिकों ने पूर्वी अंटार्कटिका के सबसे बड़े टॉटेन ग्लेशियर में 160 दिनों के अपने अभियान के दौरान बर्फ के नीचे झीलों के एक नेटवर्क की खोज की है। यह खोज यह पता लगाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है कि भविष्य में ध्रुवीय बर्फ का पिघलना दुनिया के महासागरों को कैसे प्रभावित करेगा।

आस्ट्रेलियन अंटार्कटिक प्रोग्राम के शोधकर्ताओं ने बर्फ के नीचे झील के बारे में अत्यधिक जानकारी जुटाने के लिए भूंकपीय अध्ययन किया। शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन के लिए बर्फ को पहले ड्रिल किया और फिर दो मीटर की गहरई पर विस्फोट किया। इन विस्फोटों से जो ध्वनि तरंगें आईं वह चट्टानों और बर्फ की अलगअलग चादरों से गूंजती हुई आईं। उन तरंगों को सुनने के लिए शोधककर्ताओं ने विशेष माइक्रोफोनजियोफोनको ग्लेशियर के पास रख दिया।

इसने उन्हें बर्फ के नीचे मौजूद पानी की एक छवि बनाने में मदद मिली, जो उन प्रक्रियाओं के अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है जो संभवत: समुद्र तल में वृद्धि में योगदान करती हैं। आस्ट्रेलियन अंटार्कटिका डिवीजन के ग्लेसियोलॉजिस्ट बेन गेल्टनफेनजी ने बताया कि अगर ग्लेशियर के नीचे नरम तलछट या पानी है तो यह तेजी से आगे बढ़ेगा।वहीं, अगर इसके नीचे बेडरॉक (सूखी चट्टान) है तो यह धीरे से गति करेगा। बेन गेल्टनफेनजी के अनुसार, इन झीलों में पाई जाने वाली पर्याप्त मात्रा में पानी समुद्र के स्तर के अनुमानित वृद्धि को प्रभावित कर सकता है। 30 किलोमीटर लंबा और किमी मोटा टॉटेन ग्लेशियर समुद्र का स्तर सात मीटर तक बढ़ा सकता है।  

7.सीपीआईएम ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को बताया भाजपा का ट्रोजन हॉर्स:-

पश्चिम बंगाल सीपीआइ(एम) के सचिव सूर्यकांत मिश्रा ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी का साथी बताया है। वह लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा और तृणमूल को हराने के लिए पश्चिम बंगाल के मतदाताओं से कांग्रेस और लेफ्ट फ्रंट को वोट देने की अपील कर रहे हैं।

मिश्रा ने कहा कि ममता बनर्जी की तृणमूल, भाजपा का ट्रोजन हॉर्स है। इसलिए बंगाल के मतदाताओं को बिना भ्रमित हुए कांग्रेस या फिर लेफ्ट फ्रंट को वोट देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बीते पांच सालों में पूरी तरह से असफल रही है। देश और जनता के मुद्दों पर मोदी सरकार सफल नहीं रही। हालांकि, ममता बनर्जी लगातार कहती रही हैं कि वो भाजपा को हराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। कोलकाता में उन्होंने विपक्ष को एकजुट करने के लिए बैठक का भी आयोजन किया था। लेकिन अभी तक कांग्रेस और तृणमूल के बीच पश्चिम बंगाल में गठबंधन नहीं हो पाया है।पश्चिम बंगाल में सीपीआइएम और कांग्रेस के बीच भी सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बन पाई है। इस पर  मिश्रा ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि राज् में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग एंटी भाजपा और तृणमूल कांग्रेस हो। इसीलिए पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और सीपीआइएम के द्वारा जीती गई छह सीटों पर हमने बंटवारे को लेकर कोशिश की, लेकिन उसमें हमें सफलता नहीं मिल पाई। हालांकि, मैं कांग्रेस के साथ आरोपप्रत्यारोप के दौर में नहीं जाना चाहता हूं। ये जनता को देखना होगा कि कांग्रेस और हमारे बीच सीटों को लेकर बात क्यों नहीं बन पाई है।