क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सार्क की स्थापना 8 दिसंबर 1985 को ढाका में हुई थी. सार्क के 7 संस्थापक सदस्य थे लेकिन नवंबर 2005 में ढाका में आयोजित 13 वें सार्क शिखर सम्मेलन में अफगानिस्तान को 8 वें सार्क सदस्य के रूप में मान्यता दी गयी थी. वर्तमान में सार्क संगठन के सदस्य हैं; अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल, मालदीव, पाकिस्तान और श्रीलंका.
2015 के आंकड़ों के अनुसार; सार्क सदस्य दुनिया की 21% आबादी, विश्व के 3% क्षेत्रफल और वैश्विक अर्थव्यवस्था के 3.8% (यूएस $ 2.9 ट्रिलियन) भाग का प्रतिनिधित्व करता है.सार्क सचिवालय की स्थापना 17 जनवरी 1987 को काठमांडू में की गयी थी.
वर्ष 1985 से आज तक सार्क के 13 महासचिव (Secretary General) रहे हैं जिसमें केवल दो भारतीय हैं जिनके नाम हैं; किशोर कान्त भार्गव और शील कांत शर्मा हैं.
सार्क के महासचिवों के नाम की सूची इस प्रकार है –
नाम | देश | कार्यकाल |
1. अबुल एहसान | बांग्लादेश | 16 जनवरी 1985 से 15 अक्टूबर 1989 तक |
2. किशोर कांत भार्गव | भारत | 17 अक्टूबर 1989 से 31 दिसम्बर 1991 तक |
3. इब्राहिम हुसैन जाकी | मालदीव | 1 जनवरी 1992 से 31 दिसम्बर 1993 तक |
4. सिल्लवाल कांत यादव | नेपाल | 1 जनवरी 1994 से 31 दिसम्बर 1995 तक |
5. नीम यू. हसन | पाकिस्तान | 1 जनवरी 1996 से 31 दिसम्बर 1998 तक |
6. निहाल रोड्रिगो | श्रीलंका | 1 जनवरी 1999 से 10 जनवरी 2002 तक |
7.Q. A. M. A. रहीम | बांग्लादेश | 11 जनवरी 2002 से 28 फरवरी 2005 तक |
8. चेन्याब चेंकयाब दोरजी | भूटान | 1 मार्च 2005 से 29 फरवरी 2008 तक |
9. शील कांत शर्मा | भारत | 1 मार्च 2008 से 28 फरवरी 2011 तक |
10. फातिमाथ धियाना सईद | मालदीव | 1 मार्च 2011 से 11 मार्च 2012 तक |
11. अहमद सलीम | मालदीव | 12 मार्च 2012 से 28 फरवरी 2014 तक |
12. अर्जुन बहादुर थापा | नेपाल | 1 मार्च 2014 से 28 फरवरी 2017 तक |
13. अमजद हुसैन बी. सियाल | पाकिस्तान | 1 मार्च 2017 से वर्तमान में |