Talent Hunt Answers 8/02/2018

0
79

1.अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने के लिए यूरोपियन देशों ने ईरान के साथ व्यापार हेतु किस नये पेमेंट चैनल के गठन की घोषणा की है?
a.    RITMEX
b.    UKTV
c.    EUPGX
d.    INSTEX

ANSWER: d. INSTEX
विवरण: जर्मनी, फ्रांस और इंग्लैंड ने ईरान के साथ एक अलग पेमेंट चैनल बनाने की घोषणा की है. यह पेमेंट चैनल INSTEX के नाम से बनाया गया है जिसका उद्देश्य अमेरिकी प्रतिबंधों को बाईपास करके ईरान के साथ व्यापार जारी रखना है.

2. हाल ही में नासा की हबल दूरबीन द्वारा खोजी गई बौनी (Dwarf) आकाशगंगा को क्या नाम दिया गया है?
a.    बेदिन-1
b.    इन्सिगना-11
c.    रेविन-1
d.    कायरो-23

ANSWER: a. बेदिन-1
विवरण:  नासा की हबल दूरबीन द्वारा खोजी गई बौनी आकाशगंगा को बेदिन-1 (Bedin-1) नाम दिया गया है. यह तीन करोड़ प्रकाश वर्ष दूर बताई जा रही है

3. अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी की किस हिन्दू महिला उम्मीदवार ने हाल ही में वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा की है?
a.    कमला हैरिस
b.    नूतन घोष
c.    तुलसी गेबार्ड
d.    रंजना देसाई

ANSWER: c. तुलसी गेबार्ड
विवरण: अमेरिका में वर्ष 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए अमेरिकी कांग्रेस की पहली हिन्दू महिला सांसद तुलसी गेबार्ड ने अधिकारिक रूप से 2020 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा की है.

4. किस राज्य में चल रहे एंडोसल्फान आंदोलन को हाल ही में समाप्त करने की घोषणा कर दी गई है?
a.    बिहार
b.    तमिलनाडु
c.    केरल
d.    आंध्र प्रदेश

ANSWER: c. केरल
विवरण: एंडोसल्फान एक प्रतिबंधित कीटनाशक है.  बच्चों में इसी कीटनाशक के संपर्क में आने की वज़ह से स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएँ पाई गई हैं, साथ ही कुछ बच्चों में जन्मजात विकृति/विकलांगता पाई गई है.

5. पूरी दुनिया में किस दिन विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता है?
a.    02 फरवरी
b.    03 फरवरी
c.    04 फरवरी
d.    05 फरवरी

ANSWER:  a. 02 फरवरी
विवरण: पूरी दुनिया में 2 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस के रूप में मनाया गया. आर्द्रभूमि दिवस का आयोजन आर्द्रभूमि की महत्त्वपूर्ण भूमिका के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिये किया जाता है.