नेपाल में एसबीआई ने डिजिटल ग्राम की शुरुआत की

0
191

CURRENT GK

1.ऐतिहासिक शहर अहमदाबाद यूनेस्कों की विश्वं धरोहर संपत्ति घोषित :-

भारत के प्रधानमंत्री की ऊर्जावान और दूरदृष्टि भरे नेतृत्व में भारत का ‘ऐतिसाहिक शहर अहमदाबाद’ 8 जुलाई, 2017 को विश्व विरासत समिति के 41वें सत्र के दौरान यूनेस्को की विश्व विरासत की सूची में स्थान पाने में सफल रहा।

अहमदाबाद विश्व विरासत की सूची में शामिल होने वाला भारत का पहला और एशिया का तीसरा शहर है। पिछले तीन वर्षों में भारत के पांच निर्मित विरासत स्थल यूनेस्को की विश्व विरासत की सूची में शामिल हुए हैं।

भारत में अब 28 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और एक मिश्रित स्थल के साथ कुल 36 विश्व विरासत शिलालेख हैं। भारत का एएसपीएसी (एशिया और प्रशांत) क्षेत्र में विश्व विरासत संपत्ति की सूची में चीन के बाद दूसरा स्थान है और विश्व में 7वां स्थान है।

 

2.कर्मचारियों को कंपनी से मिले 50,000 रुपए से ज्यादा के गिफ्ट पर देना होगा जीएसटी :-

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि कंपनी की ओर से किसी कर्मचारी को दिए गए 50,000 तक के गिफ्ट पर जीएसटी नहीं लगेगा, इसमें क्लब की फ्री मेंबरशिप और हेल्थ एवं फिटनेस सेंटर भी शामिल हैं।

हालांकि 50,000 रुपए से अधिक कीमत के उपहारों पर कर्मचारियों को जीएसटी का भुगतान करना होगा।

सरकार ने कहा कि अगर नियोक्ता की ओर से अपने कर्मचारी को कोई ऐसी सेवा प्रदान की जाती है जो कि उसके रोजगार से संबंधित है, वह अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था के दायरे से बाहर रहेगी।

यानी किसी कंपनी की ओर से अपने कर्मचारियों को उपलब्ध करवाई गई किसी क्लब या हेल्थ एंड फिटनेस सेंटर की मेंबरशिप पर जीएसटी लागू नहीं होगा।

वहीं अगर कंपनी अपने कर्मचारी को फ्री हाउसिंग की सुविधा उपलब्ध करवाती है जो कि उसके सीटीसी का हिस्सा है तो उस पर भी जीएसटी लागू नहीं होगा।

 

3.भारत गणतंत्र दिवस समारोह के लिए 10 आसियान देशों के प्रमुखों को आमंत्रित करेगा :-

अगले साल गणतंत्र दिवस परेड और समारोह के लिए भारत सभी 10 आसियान राष्ट्रों के सरकार के प्रमुखों को आमंत्रित करेगा।

आसियान दक्षिणपूर्व एशियाई राष्ट्र संघ है, और ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम इसके सदस्य हैं।

गणतंत्र दिवस 2018 पहली मौका होगा जब इतने नेता परेड में मुख्य अतिथि होंगे।

 

4.श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मौलाना आज़ाद एजुकेशन फाउंडेशन के निरीक्षण अधिकारियों की कार्यशाला का उद्घाटन किया :-

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यहाँ कहा कि केंद्र सरकार में पारदर्शिता ही गरीबों-जरूरतमंदों की प्रगति का पैमाना है।

नई दिल्ली में मौलाना आज़ाद एजुकेशन फाउंडेशन के निरीक्षण अधिकारियों की कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए श्री नकवी ने कहा कि वह स्वयं भी सभी योजनाओं की निगरानी कर रहे हैं ताकि इन योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक बिना किसी परेशानी के एवं पूरी पारदर्शिता के साथ पहुँच सके।

 

5.डब्ल्यूएचओ ने सायमा वाजिद हुसैन को सद्भावना दूत नियुक्त किया :-

दक्षिण पूर्व एशिया में ऑटिज्म के लिए डब्ल्यूएचओ सद्भावना दूत के रूप में सायमा वाजिद हुसैन को नियुक्त किया गया है।

सद्भावना दूत के रूप में सायमा की भूमिका थिम्फू घोषणा को बढ़ावा देने पर जोर देगी, जो “ऑटिज्म प्रभावित लोगों की जरूरतों को एकीकृत करने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य और सामाजिक आर्थिक विकास योजनाओं” पर केंद्रित है।

सायमा ने सितंबर 2014 में डब्लूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा उत्कृष्टता में सार्वजनिक स्वास्थ्य पुरस्कार जीता था।

वह मई 2016 में ऑटिज्म के लिए डब्ल्यूएचओ क्षेत्रीय चैंपियन बनी थी।

 

6.एफसीआरए पंजीकरण रद्द करने के लिए 5922 संगठनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया :-

वार्षिक रिटर्न न दाखिल/ देरी से दाखिल करने से चूक गए सभी संगठनों को 12 मई, 2017 को fcraonline.nic.in पर अपलोड सार्वजनिक नोटिस के रूप में एक बारगी मोहलत दी गई थी। इसके तहत बगैर जुर्माने/समझौता शुल्क के 15 मई, 2017 से 14 जून, 2017 तक की एक महीने की अवधि के भीतर वित्त वर्ष 2010-11 से 2014-15 तक के लिए वार्षिक रिटर्न दाखिल करना था।

इसके बाद 19 मई, 2017 से 14 जून, 2017 तक संगठनों को नियमित ईमेल भेजकर और 31 मई, 2017 को एसएमएस अलर्ट भेज कर सतर्क किया गया।

इसके बाद भी 5 मई, 2017 से 14 मई, 2017 तक नियमति रूप से रोजाना एसएमएस अलर्ट भेजे गए। यह सार्वजनिक नोटिस गृह मंत्रालय और पत्र सूचना कार्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया गया था।

हालांकि पर्याप्त और उचित नोटिस के बावजूद यह देखा गया है कि 5922 संगठनों ने नोटिस में दिए गए तीन या तीन वर्ष से अधिक की निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने वार्षिक रिटर्न अपलोड नहीं किये।

 

7.भारतीय रेल संगठन- वैकल्पिक ईंधन (आईआरओएफ) को डेमू रेलों में पर्यावरण अनुकूल 1400 एचपी वाले द्वैध ईंधन डीजल ईंजन का इस्तेमाल करने के लिए 2017 के गोल्डेन पीपॉक पुरस्कार (पर्यावरण नवाचार) प्रदान किया :-

भारतीय रेल ने पर्यावरण अनुकूल ईंधन प्रौद्योगिकी में एक महत्वइपूर्ण सफलता अर्जित की। भारतीय रेल संगठन- वैकल्पिूक ईंधन (आईआरओएफ) को डेमू सवारी रेलों में जैव ईंधन (डीजल) के स्थाणन पर सीएनजी इस्ते-माल करने के लिए 2017 के गोल्डेमन पीपॉक पुरस्कांर (पर्यावरण नवाचार) प्रदान किया गया।

पूरे विश्वत में सवारी रेलों में सीएनजी का पहली बार इस्ते्माल किया गया है।

डेमू रेलों में पर्यावरण अनुकूल 1400 एचपी वाले द्वैध ईंधन डीजल ईंजन का विकास आईआरओएफ ने किया है, जिसमें डीजल के स्थापन पर सीएनजी के उपयोग से डीजल की खपत में 20 प्रतिशत की कमी आई है।

 

8.जीएसटी खुफिया विभाग को मिला नया प्रमुख :-

वरिष्ठ नौकरशाह जॉन जोसेफ को माल एवं सेवा कर खुफिया इकाई का महानिदेशक (डीजी जीएसटीआई) बनाया गया है।

भारतीय राजस्व सेवा के 1983 बैच के अधिकारी जोसेफ (सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद) वित्त मंत्रालय के महत्वपूर्ण विभागों में काम कर चुके हैं। इसमें राजस्व खुफिया निदेशालय में उनकी सेवा भी शामिल हैं।

केंद्रीय उत्पाद खुफिया महानिदेशक (डीजी सीईआई) को डीजी जीएसटीआई का नया नाम दिया गया है। इसका काम शुल्क चोरी पर लगाम लगाना है।

 

9.वित्त मंत्री ने एक नवीन करदाता सेवा मॉड्यूल ‘आयकर सेतु’ लांच किया, जो आयकर विभाग के अंतर्गत निहित विभिन्न टैक्स टूल, लाइव चैट फैसिलिटी, गतिशील अपडेट और विभिन्न प्रक्रियाओं से संबंधित महत्वपूर्ण लिंक को एकल मॉड्यूल में संकलित करता है :-

केन्द्रीय वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली ने यहां एक नवीन करदाता सेवा मॉड्यूल ‘आयकर सेतु’ लांच किया। मोबाइल पर उपयोग संबंधी अनुभव को बेहतर करने के लिए एक मोबाइल अनुकूल एंड्रॉइड वर्जन को भी डेस्कटॉप वर्जन के साथ जारी किया गया।

यह मॉड्यूल आयकर विभाग के अंतर्गत निहित विभिन्न टैक्स टूल, लाइव चैट फैसिलिटी, गतिशील अपडेट और विभिन्न प्रक्रियाओं से संबंधित महत्वपूर्ण लिंक को एकल मॉड्यूल में संकलित करता है।

करदाता महत्वपूर्ण टैक्स अपडेट, फॉर्म और अधिसूचनाओं के बारे में नियमित रूप से अपडेट को अपने उस मोबाइल नम्बर पर प्राप्त कर सकते हैं, जिसे आयकर विभाग में पंजीकृत कराया गया है।

 

10.नेपाल में एसबीआई ने डिजिटल ग्राम की शुरुआत की :-

भारतीय स्टेट बैंक ने नेपाल में एक नकद रीसाइक्लिंग सेंटर स्थापित करके एक डिजिटल ग्राम पहल शुरू की है।

काठमांडू से 25 किमी पूर्व शंकरपुर ग्रामीण नगर पालिका में जारिसिंगपौवा में डिजिटल गांव की पहल शुरू की गई है।

नकदी काउंटर ग्रामीणों को स्वत: मशीन के माध्यम से पैसे जमा करने और निकालने में सक्षम बनाता है।

 

11.केंद्रीय वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली नाबार्ड के 36वें स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे, यह अवसर एसएचजी बैंक लिंकेंज कार्यक्रम की रजत जयंति को समर्पित :-

एसएचजी नाम के इस कार्यक्रम को स्वयं प्रबंधित संस्थानों के माध्यम से ग्रामीण गरीबों मुख्य रूप से महिलाओं को बचत और ऋण सेवाएं प्रदान करने के लिए तैयार किया गया था।

नाबार्ड ने अपने 36वें स्थापना दिवस के स्मरणोत्सव को एसएचजी बैंक लिंकेंज कार्यक्रम की रजत जयंति मनाने के लिए समर्पित किया गया है। 1992 में अपने शुरूआती चरण के बाद से अब तक एसएचजी ने 10 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों को कवर किया है।

31 मार्च, 2017 को बैंक में इन समूहों की 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बचत राशि थी और इस राशि से दुगना धन उनके आंतरिक ऋण देने के लिए था।

यह कार्यक्रम गरीब महिलाओं के लिये मुख्य धारा की बैंकिंग प्रणाली से सामान्य ब्याज दर पर 61 हजार करोड़ रुपये तक का जमानत मुक्त ऋण उपलब्ध कराने में अधिक प्रभावी है।

इस जन-आंदोलन में 8.5 करोड़ से अधिक ग्रामीण महिलाओं की प्रत्यक्ष भागीदारी के साथ नाबार्ड 11 जुलाई, 2017 को राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में एसएचजी बीएलपी की रजत जयंति मना रहा है।