IMPORTANT ONE LINE QUESTIONS – ANSWERS

0
137

 

  1. भारत का राष्ट्रीय पशु कौनसा है ?

*– बाघ*

 

  1.  भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौनसा है ?

*– मोर*

 

  1. भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव कौनसा है ?

*– गंगा डॉलफिन*

 

  1. भारत का राष्ट्रीय फल कौनसा है ?

*– आम*

 

  1. भारत का राष्ट्रीय फूल कौनसा है ?

*– कमल*

 

  1. भारत का राष्ट्रीय पेड़ कौनसा है ?

*– बरगद*

 

  1. भारत का राष्ट्रीय खेल कौनसा है ?

*– हॉकी*

 

  1. भारत के राष्ट्रीय झंडे की लम्बाई और चौड़ाई में अनुपात कितना

होता है ?

*– 3:2*

 

  1. भारत का राष्ट्रगान किसने लिखा ?

*– रवीन्द्रनाथ टैगोर*

 

  1. भारत का राष्ट्रगीत कौनसा है ?

*– वंदेमातरम्*

 

  1. भारत का राष्ट्रगीत किसने लिखा है ?

*– बंकिमचन्द्र चटर्जी*

 

  1. महात्मा गाँधी को राष्ट्रपिता सबसे पहले किसने कहा ?

*– नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने*

 

  1. हमारा राष्ट्रीय पंचांग कौनसा है ?

*– शक संवत्*

 

  1. राष्ट्रगान गाने की अवधि कितनी है ?

*– 52 सेकंड*

 

  1. रेडियोऐक्टिवता की खोज किसने की थी?

*– हेनरी बेकरल ने*

 

  1. पेस मेकर का सम्बन्ध शरीर के किस अंग से है?

*– हृदय*

 

  1. मानव शरीर की किस ग्रन्थि को ‘मास्टर ग्रन्थि’ कहा जाता है?

*– पियूष ग्रंथि*

 

  1. कार्बन का सर्वाधिक शुद्ध रूप कौनसा है?

*– हीरा*

 

  1. एक्स-रे का आविष्कार किसने किया था?

*– रांटजन*

 

  1. किस धातु का प्रयोग मानव द्वारा सबसे पहले किया गया?

*– तांबा*

 

  1. अंतरिक्ष यात्री को बाह्य आकाश कैसा दिखायी पड़ता है?

*– काला*

 

  1. दूरबीन का आविष्कार किसने किया था?

*– गैलिलियो ने*

 

  1. दिल्ली स्थित महात्मा गाँधी की समाधि का क्या नाम है ?

*– राजघाट*

 

  1. भारत में पहली रेल कहाँ से कहाँ तक चली?

*– बम्बई (वर्तमान मुंबई) से थाने तक*

 

  1. भारत में पहली बार मेट्रो रेल सेवा किस नगर में आरम्भ की गई?

*– कोलकाता*

 

  1. भारत में रेल का आरम्भ किस सन में हुआ?

*– 1853*

 

  1.  प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री कौन थे ?

*– स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा , 1984 में*

 

  1. भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थी ?

*– श्रीमती सुचेता कृपलानी*

 

  1. हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री कौन थे ?

*– पं. भगवत दयाल शर्मा*

 

  1. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई ?

*– 24 अक्तूबर 1945*

 

  1. संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?

*– न्यूयॉर्क*

 

  1. संयुक्त राष्ट्र संघ के पहले महासचिव कौन थे?

*– त्रिग्वेली*

 

33.इस समय संयुक्त राष्ट्र संघ के कितने देश सदस्य हैं ?

*– 193*

 

  1. संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद् के कितने देश सदस्य होते हैं ?

*– 15*

 

  1. संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद् के कितने देश स्थाई सदस्य हैं?

*–  5*

 

36.अंतरराष्ट्रीय न्यायालय कहाँ स्थित है ?

*– द हेग, हॉलैंड में*

 

  1. संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव कौन है ?

*– बान-की-मून*

 

  1. संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में भाषण देने वाले भारतीय कौन थे ?

*– अटल बिहारी वाजपेयी*

 

  1. संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद् के अस्थायी सदस्य कितने वर्ष के लिये चुने जाते हैं ?

*– 2 वर्ष*

 

  1. संयुक्त राष्ट्र संघ का 193वां सदस्य कौनसा देश बना था ?

*– दक्षिण सूडान*

 

  1. किस विटामिन की कमी से खून का रुकाव बंद नहीं होता ?

*– विटामिन K*

 

  1. हिंदी दिवस कब मनाया जाता है ?

*– 14 सितंबर*

 

  1. संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित किया गया ?

*– अनुच्छेद 343*

 

  1. ओलंपिक खेलों की एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय कौन है ?

*– अभिनव बिंद्रा*

 

  1. ओलंपिक खेलों का आयोजन कितने वर्षों बाद होता है?

*– 4 वर्ष*

 

  1. सन 2016 में ओलंपिक खेल कहाँ होंगे ?

*– रियो डी जिनेरो*

 

  1. अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस कब मनाया जाता है ?

*– 10 दिसंबर*

 

  1. हरियाणा की कौनसी नस्ल की भैंस प्रसिद्ध है ?

*– मुर्राह*

 

  1. प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर कहाँ स्थित है ?

*– गुडगाँव*

 

  1. विशाल हरियाणा पार्टी किसने बनाई थी ?

*–राव वीरेन्द्र सिंह*

 

  1. हरियाणा का क्षेत्रफल कितना वर्ग किलोमीटर है ?

*– 44212*

 

  1. हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री कौन थे ?

*– पं.भगवत दयाल शर्मा*

 

  1. किस देश की स्थलसीमा सर्वाधिक देशों के साथ लगती है ?

*– चीन*

 

  1. बैरोमीटर के पठन में तेजी से गिरावट किस बात का सूचक है ?

*– तूफ़ान का*

 

  1. भारतीय मरूस्थल का क्या नाम है ?

*– थार*

 

  1. काजीरंगा राष्ट्रीय अभयारण्य किस राज्य में है ?

*– आसाम*

 

  1. पृथ्वी अपनी धुरी पर किस दिशा में घूमती है ?

*– पश्चिम से पूर्व*

 

  1. उज्जैन किस नदी के किनारे बसा है?

*– शिप्रा*

 

  1. निम्न में से कौन-सी धातु बिजली की सबसे अधिक सुचालक है?

*– चांदी*

 

  1. ‘गोबर गैस’ में मुख्य रूप से क्या पाया जाता है ?

*– मीथेन*

 

  1. “स्वतन्त्रता मेरे जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा” किसने कहा था?

*– लोकमान्य तिलक*

 

  1. राज्य सभा के सदस्यों का चुनाव कितनी अवधि के लिए किया जाता है?

*– छह वर्ष*

 

  1. हिंदी भाषा की लिपि कौनसी है ?

*– देवनागरी*

 

  1. हमारी आकाशगंगा का नाम क्या है ?

*– दुग्ध मेखला या मिल्की वे*

 

  1. हिंदी भाषा का पहला समाचारपत्र कौनसा था ?

*– उदंत मार्तण्ड*

 

  1. तुलसीदासकृत रामचरितमानस हिंदी भाषा की किस बोली में लिखी गयी है ?

*– अवधी*

 

  1. हरियाणा के राज्यकवि कौन कहलाते हैं ?

*– उदयभानु हंस*

 

  1. आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत कब और कहाँ से हुई ?

*– एथेंस (यूनान) में 1896 में*

 

  1. भारत ने किस खेल में ओलंपिक खेलों में 8 बार स्वर्ण पदक जीता है ?

*– हाकी*

 

  1. भारत ने आखिरी बार हाकी में स्वर्ण पदक कहाँ और कब जीता था ?

*– 1980 मास्को में*

 

  1. ओलंपिक खेलों का आयोजन कितने वर्षों के बाद होता है ?

*– 4 वर्ष*

 

  1. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?

*– लुसान (स्विट्जरलैंड)*

 

  1. सन 2012 में ओलंपिक खेल कहाँ हुए ?

*– लन्दन*

 

  1. ओलंपिक ध्वज में कितने गोले हैं ?

*– 5*

 

  1. एक ओलंपिक में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने वाला खिलाड़ी कौन है ?

*– माइकल फेल्प्स*

 

  1. सन 2020 में ओलंपिक खेल कहाँ होंगे ?

*– टोकियो (जापान)*

 

  1. सन 2012 के ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली सायना नेहवाल का संबंध किस खेल से है ?

*– बेडमिन्टन*

 

  1. भारत ने ओलंपिक खेलों में पहली बार किस वर्ष भाग लिया था ?

*– सन 1900*

 

  1. ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन है ?

*– कर्णम मल्लेश्वरी*

 

  1. Back to the Vedas (वेदों की ऑर लौटो) नारा किसने दिया था ?

*– महर्षि दयानंद*