TALENT HUNT ANSWER QUIZ 05/07/2019

0
104
  1. आर्थिक समीक्षा 2019 के अनुसार वित्त वर्ष 2025 तक 5 लाख करोड़ (ट्रिलियन) डॉलर की इकॉनमी बनने के लिए भारत को प्रति वर्ष कितना प्रतिशत ग्रोथ हासिल करनी होगी?
    a.    7%
    b.    8%
    c.    9%
    d.    10%

ANSWER : a. 7%
विवरण: आर्थिक समीक्षा 2019 के अनुसार 2024-25 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए आठ प्रतिशत की सतत वास्तविक जीडीपी विकास दर की जरूरत है. समीक्षा में बताया गया है कि पिछले पांच वर्षों के दौरान अमीरों को मिलने वाले लाभ के मार्ग गरीबों के लिये भी खोले गये हैं.

  1. स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश के कितने प्रतिशत लोगों कि शौचालयों तक पहुंच सुनिश्चित की गई है?
    a.    93.1%
    b.    90%
    c.    88.2%
    d.    80%

ANSWER : a. 93.1%
विवरण: आर्थिक समीक्षा 2019 में बताया गया है कि 93.1 प्रतिशत परिवारों की शौचालयों तक पहुंच हुई है. जिन लोगों की शौचालयों तक पहुंच है, उनमें से 96.6 प्रतिशत ग्रामीण भारत में उनका उपयोग कर रहे हैं. 30 राज्यों  और केन्द्री शासित प्रदेशों में 100 प्रतिशत व्य क्तिगत घरेलू शौचालय (आईएचएचएल) की कवरेज कि जा चुकी है.

3. आर्थिक समीक्षा के अनुसार, 2021-31 के दौरान कामकाजी आयु वाली आबादी में मोटे तौर पर प्रति वर्ष कितनी वृद्धि होगी?
a.    4.5 मिलियन
b.    7.8 प्रतिशत
c.    8 प्रतिशत
d.    9.7 मिलियन

ANSWER : d. 9.7 मिलियन
विवरण: आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि 2021-31 के दौरान कामकाजी आयु वाली आबादी में मोटे तौर पर 9.7 मिलियन प्रति वर्ष और 2031-41 के दौरान 4.2 मिलियन प्रति वर्ष वृद्धि होगी. इसमें कहा गया है कि 2021 तक राष्ट्रीचय कुल गर्भधारण दर, प्रतिस्थाशपन दर से कम रहने की संभावना है.

4. आर्थिक समीक्षा 2019 की घोषणा के दौरान पवन उर्जा में भारत को अब कौन से स्थान पर बताया गया है?
a.    दूसरे
b.    तीसरे
c.    चौथे
d.    पांचवें

ANSWER : c. चौथे
विवरण: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किये गये आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि पवन ऊर्जा के क्षेत्र में अब भारत चौथे, सौर ऊर्जा के क्षेत्र में पांचवें और नवीकरणीय ऊर्जा संस्था पित क्षमता के क्षेत्र में पांचवें स्था न पर है. भारत में ऊर्जा दक्षता कार्यक्रमों की बदौलत 50,000 करोड़ रुपये की बचत हुई और कार्बन डाई ऑक्साेइड के उत्सपर्जन में 108.28 मिलियन टन की कमी हुई है.

5. आर्थिक समीक्षा 2019 के अनुसार भारत में इलेक्ट्रि क कारों की बाजार हिस्सेिदारी मात्र 0.06 प्रतिशत है, जबकि नॉर्वे में कितना प्रतिशत है?
a.    38%
b.    39%
c.    40%
d.    41%

ANSWER :  b. 39%
विवरण: भारत में स्वच्छ ईंधन एवं पर्यावरण देखभाल के बारे में आर्थिक समीक्षा 2019 में कहा गया कि भारत में इलेक्ट्रि क कारों की बाजार हिस्सेंदारी मात्र 0.06 प्रतिशत है, जबकि चीन में यह 2 प्रतिशत और नॉर्वे में 39 प्रतिशत है. इलेक्ट्रिक वाहनों की बाजार हिस्सेीदारी बढ़ाने के लिए तेजी से बैटरी चार्ज करने की सुविधाओं में वृद्धि किये जाने की जरूरत है.