Talent Hunt Answers 06/10/2018

0
90

1. निम्नलिखित में से कौन सा देश युवा ओलंपिक खेलों का आयोजक चयनित किया गया है?
a. भारत
b. अर्जेंटीना
c. फ्रांस
d. भूटान

ANSWER: b. अर्जेंटीना
विवरण: अर्जेंटीना युवा ओलंपिक खेलों का आयोजक चयनित किया गया है. मनु भाकर भारतीय दल की ध्वज वाहक होंगी.

 

2. निम्नलिखित में से किसे राष्ट्रीय कार्मिक प्रबंधन संस्थान के एनआईपीएम रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है?
a. डॉ. तपन कुमार चंद
b. विवेक कौशिक
c. आशीष नौटियाल
d. डॉ. अक्षय दीक्षित

ANSWER: a. डॉ. तपन कुमार चंद 
विवरण: डॉ. तपन कुमार चंद को कार्मिक प्रबंधन और नेतृत्वम क्षमता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय कार्मिक प्रबंधन संस्थान के एनआईपीएम रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है.

 

3. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण किया है?
a. जस्टिस रंजन गोगोई
b. जस्टिस आर के अग्रवाल
c. जस्टिस चंद्रचूड़
d. जस्टिस दीपक मिश्रा

ANSWER:  a. जस्टिस रंजन गोगोई
विवरण: राष्ट्रपति ने न्यायमूर्ति रंजन गोगोई को भारत का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. उन्होंने जस्टिस दीपक मिश्रा के स्थान पर पदभार ग्रहण किया है.

 

4. निम्नलिखित में से किस अधिकारी ने महानिदेशक एयर (ओपीएस) के रूप में कार्यभार संभाला?
a. एयर मार्शल अर्जुन सिंह
b. एयर मार्शल सचिन दहिया
c. एयर मार्शल संदीप कुशवाहा
d. एयर मार्शल अमित देव

ANSWER: d. एयर मार्शल अमित देव
विवरण: एयर मार्शल अमित देव वीएसएम ने हाल ही में महानिदेशक एयर (ओपीएस) के रूप में कार्यभार संभाला है.

 

5. भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका की नौसेनाओं के बीच संयुक्त बहुराष्ट्रीय सामुद्रिक अभ्यास आईबीएसएएमएआर का छठा संस्करण कहां आयोजित किया गया?
a. विशाखापत्तनम
b. रियो डी जेनेरियो
c. सिमन्स टाउन
d. जोहानिसबर्ग

ANSWER: c. सिमन्स टाउन
विवरण: भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका की नौसेनाओं के बीच संयुक्त बहुराष्ट्रीय सामुद्रिक अभ्यास आईबीएसएएमएआर का छठा संस्करण , दक्षिण अफ्रीका के सिमन्स टाउन में आयोजित किया जा रहा है.