TALENT HUNT ANSWERS 09/01/2020

0
221

1. देश में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के किस मिशन के दूसरे चरण की शुरुआत की?
a. जीविका 2.0
b. इन्द्रधनुष 2.0
c. जाग्रति 2.0
d. रंग 2.0

Answer: b. इन्द्रधनुष 2.0
मिशन इन्द्रधनुष 27 राज्योंब के 272 जिलों, उत्तरर प्रदेश और बिहार के 650 विकास खण्डों  में शुरू किया गया है. इसका उद्देश्यद अन्यब अभियानों में छूटे क्षेत्रों में सभी दवाएं उपलब्धि कराना और चिन्ह्ति जिलों में बच्चों  और गर्भवती महिलाओं तक इसकी पहुंच बनाना है. इस टीकाकरण अभियान में डिप्थीरिया, काली खांसी, टेटनस, पोलियो, खसरा, तपेदिक, हेपेटाइटिस बी, दिमागी बुखार, और निमोनिया के टीके शामिल हैं.

2. ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से किस वनीय प्रजाति की आधी आबादी समाप्त होने का दावा किया गया है?
a. कोआला
b. कंगारू
c. मूस
d. मेंडोक

Answer: a. कोआला
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से पेड़ों पर रहने वाले भालू की एक प्रजाति कोआला की आधी आबादी खत्म होने का अनुमान लगाया गया है. यह माना जा रहा है कि दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के द्वीप पर लगी आग से पचास प्रतिशत कोआला मारे जा चुके हैं. आग लगने से पहले इस द्वीप पर करीब 50 हजार कोआला थे. गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में पिछले चार महीने से आग लगी हुई है तथा इसमें करीब 50 करोड़ वनीय जीव मारे गये हैं.

3. निम्नलिखित में से किस राज्य में भारत के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी?
a. गुजरात
b. महाराष्ट्र
c. झारखंड
d. कर्नाटक

Answer: d. कर्नाटक
भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा मानव अन्तरिक्ष उड़ान केंद्र की स्थापना कर्नाटक के चल्लाकेरे शहर में की जायेगी. इस प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण 400 एकड़ क्षेत्र में 2700 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा. इस प्रशिक्षण केंद्र में विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी. यह भारत के गगनयान एवं अन्य अंतरिक्ष अभियानों में सहायता प्रदान करेगा.

4. निम्नलिखित में किस भारतीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड में हेस्टिंगस अंतरराष्ट्रीय शतरंज कांग्रेस का खिताब जीता?
a. वाई के जोशी
b. पी. मंगेश चन्द्रन
c. अंगद देव पाल
d. रामनाथन चंद्रपाल

Answer:  b. पी. मंगेश चन्द्रन
भारत के पी मंगेश चंद्रन ने इंग्लैंड के हेस्टिंग्स में प्रतिष्ठित 95वें हेस्टिंग्स अंतरराष्ट्रीय शतरंज कांग्रेस का खिताब जीत लिया है. चंद्रन ने आठवें दौर में भारत के ही ग्रैंडमास्टर दीप सेनगुप्ता को हराया था. इस समय विश्व में नंबर एक शतरंज खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन हैं जबकि भारत के नंबर एक खिलाडी विश्वनाथन आनंद विश्व में 13वें स्थान पर हैं. 

5.केंद्र सरकार ने हाल ही में कितने राज्यों के लिए 5,908 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की है?
a. सात
b. आठ
c. नौ
d. दस

Answer: a. सात
भारत सरकार ने सात राज्यों को आपदा राहत कोष से 5,908 करोड़ रुपये मंजूर किए. इसमें कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं. दक्षिण पश्चिम मानसून की बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन के कारण यह राज्य बुरी तरह प्रभावित हुए थे. वर्ष 2019-20 में, राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से भारत सरकार ने 8,068.33 करोड़ रुपये जारी किये. इस निधि के तहत, 75% केंद्र और 25% राज्य द्वारा योगदान दिया जाता है.